Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्लफ्रेंड का स्मार्टफोन करना है चेक, महज 2 मिनट में ऐसे खोलें किसी के भी फोन का पैटर्न लॉक

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Fri, 06 Jan 2017 12:30 PM (IST)

    कभी-कभी स्मार्टफोन यूजर्स फोन में मौजूद एप्स में लॉक लगाकर भूल जाते हैं। अब ऐसे में एप को खोलना मुश्किल हो जाता है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। कभी-कभी स्मार्टफोन यूजर्स फोन में मौजूद एप्स में लॉक लगाकर भूल जाते हैं। अब ऐसे में एप को खोलना मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पैटर्न लॉक को सिर्फ 2 मिनट में खोला जा सकता है। आपको बता दें कि आप इस ट्रिक से सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि किसी के भी फोन एप का लॉक खोल सकते हैं। अगर आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के फोन का भी एप लॉक खोल सकते हैं। तो चलिए आपको इस ट्रिक को इस्तेमाल करने का तरीका बता देते हैं।

    कैसे खोले एप का पैटर्न लॉक?

    स्टेप 1: सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा।

    स्टेप 2: यहां आपको Apps पर टैप करना है।

    स्टेप 3: इसके बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन पर एप्स की लिस्ट आएगी। यहां आपको उस एप को चुनना है, जिसके जरिए आप एप लॉक लगाते हैं। जैसा की आप फोटो में देख सकते हैं कि इसे CM Security app सेलेक्ट किया गया है।

    स्टेप 4: इसके बाद एक विंडो ओपन होगी। इसमें Force Stop पर जाकर टैप कर दें।

    स्टेप 5: ऐसा करते ही यह एप आपको misbehave करने का मैसेज देगी। इसे OK कर दें।

    स्टेप 6: इसके बाद ये एप काम करना बंद कर देगी। इसके बाद आप किसी का भी व्हाट्सएप, फेसबुक या गैलरी आसनी से ओपन कर सकते हैं।

    ध्यान दें: अगर आपको किसी और के फोन का एप लॉक खोलना है, तो आपको उसका फोन थोड़ी देर के लिए लेना होगा। उसके बाद आप उपरोक्त प्रोसेस को अपना सकते हैं।