Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रिलायंस जिओ का ग्राहकों को बड़ा झटका, जिसके पास है जिओ सिम भरना होगा इतने महीने का बिल

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 15 Feb 2017 04:02 PM (IST)

    से ही जिओ का फ्री ऑफर खत्म होगा, वैसे ही जिओ यूजर के घर इसका बिल आने लगेगा ...और पढ़ें

    रिलायंस जिओ का ग्राहकों को बड़ा झटका, जिसके पास है जिओ सिम भरना होगा इतने महीने का बिल
    रिलायंस जिओ का ग्राहकों को बड़ा झटका, जिसके पास है जिओ सिम भरना होगा इतने महीने का बिल

    नई दिल्ली। रिलायंस जिओ ने एक तरफ पूरे टेलिकॉम बाजार में तहलका मचा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने एक बड़ा एलान कर दिया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही जिओ का फ्री ऑफर खत्म होगा, वैसे ही जिओ यूजर के घर इसका बिल आने लगेगा। जिसके बाद यूजर को नियम और शर्तों के मुताबिक बिल चुकाना होगा। ऐसे में अगर आप भी जिओ के फ्री कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरुरत है। आपको बता दें कि जैसे ही कंपनी की फ्री सेवाएं खत्म हो जाएंगी, वैसे ही इसके पोस्टपेड ग्राहकों को बिल आने शुरू हो जाएंगे।

    सबसे पहले आपको ये पता होना सबसे ज्यादा जरुरी है, कि आपका कनेक्शन पोस्टपेड है या प्रीपेड। इसके लिए जिओ एप खोलें। इसके बाद जो My jio का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें Welcome to your digital life लिखा होगा। अब यहां आपको Skip Sign In टैप करना है। इसके बाद एक और पेज ओपन होगा। इस नए पेज पर सबसे ऊपर की ओर My Jio लिखा होगा। अगर इस पेज पर Balance लिखा होगा, तो आपका नंबर प्री-पेड है और अगर Unpaid bill लिखा होगा, तो इसका मतलब आपका नंबर पोस्टपेड है। ऐसे में जिन यूजर्स का पोस्टपेड नंबर है, उन्हें फ्री ऑफर के खत्म होने के बाद जिओ की तरफ से बिल भेजे जाने लगेंगे।

    आपको बता दें कि जिओ का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड एचडी वॉयस, जिओ नेट वाइ-फाइ, डाटा, एचडी वीडियो, एसएमएस, जिओ एप्स जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

    यह भी पढ़े,

    अब सिम कार्ड की तरह मिलेगा पेन कार्ड, स्मार्टफोन से जमा कर पाएंगे इनकम टैक्स रिटर्न

    खबरें और भी