Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोबाइल में बिना नेटवर्क के भी कर सकते है कॉल, अपनाएं ये तरीका

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jul 2017 03:07 PM (GMT+05:30)

    आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा फिर भी आप न केवल कॉल कर सकते है बल्कि उनकी कॉल रिसीव भी कर सकते हैं ...और पढ़ें

    मोबाइल में बिना नेटवर्क के भी कर सकते है कॉल, अपनाएं ये तरीका
    मोबाइल में बिना नेटवर्क के भी कर सकते है कॉल, अपनाएं ये तरीका

    नई दिल्ली (जेएनएन)। अक्सर ऐसा होता है कि हम ऐसी सिचुएशन में फंस जाते हैं जब हमें अर्जेंट कॉल करना होता है और स्मार्टफोन का नेटवर्क चला जाता है। इसके अलावा वीक सिग्नल के कारण भी फोन कनेक्ट नहीं हो पाता। लिफ्ट, बेसमेंट या फिर किसी ऐसी जगह जहां मोबाइल में नेटवर्क न आ रहा हो और आपका कॉल करना बहुत जरूरी हो तो आप क्या करेंगे? आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आएं हैं जो न सिर्फ आपके फोन में नेटवर्क लायेगा बल्कि आप लोगों को कॉल कर सकते है और उनकी कॉल रिसीव भी कर सकते हैं।

    आइये जानते है इस सिंपल ट्रिक को:

    1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Libon app को डाउनलोड करना होगा। एप के डाउनलोड होने के बाद इनस्टॉल करें।

    2. अब इस एप के "Reach me" फीचर को ऑन कर लें।

    Image result for mobile wifi feature

    3. यह फीचर तभी काम करेगा जब आपका फोन का वाई-फाई ऑन होगा। दरअसल वाई-फाई ऑन होने से आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी आसानी से कॉल कर सकेंगे।

    4. अब आप अपने किसी भी दोस्त को कॉल कर सकते हैं।

    5. लेकिन यह याद रखें कि Libon एप से कॉल करने के लिए जरूरी है कि रिसीवर (जिसे व्यक्ति को आप कॉल मिलाना चाहते है) के मोबाइल में भी यह एप होना जरूरी है।

    6. वैसे कॉल करने के लिए आपके पास वाई-फाई का कनेक्शन होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:

    आपका पेटीएम वॉलेट आज से बना पेमेंट बैंक, 4 फीसद ब्याज के साथ कैशबैक के ऑफर भी मौजूद

    इस मजेदार ब्रेन गेम एप के जरिए खोजें अपने लिए बेस्ट जॉब

    घूमने के हैं शौकीन तो 2017 की ये ट्रेवल एप्स बनेंगी आपकी Best Friend