यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आपके नए एंड्रायड फोन के लिए है बहुत उपयोगी ये 5 खास ट्रिक्स
चाहें आपका एंड्रायड स्मार्टफोन कितने ही बेहतर स्पेसिफिकेशन से लैस क्यों न हो लेकिन फिर भी कुछ ऐसी खास ट्रिक्स हैं जो आपके स्मार्टफोन को और स्मार्ट बना ...और पढ़ें

चाहें आपका एंड्रायड स्मार्टफोन कितने ही बेहतर स्पेसिफिकेशन से लैस क्यों न हो लेकिन फिर भी कुछ ऐसी खास ट्रिक्स हैं जो आपके स्मार्टफोन को और स्मार्ट बना सकती है। चलिए बताते हैं:
1. Find My Phone
आपकी नइ एंड्रायड डिवाइस की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस एप को दी जा सकती है। Find My Phone एप असल में एक ट्रैकिंग एप है जो खोए हुए फोन को ढूंढने में मदद करता है। एक बार पीसी से कनेक्ट हो जाए तो फिर इसकी मदद से फोन की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है, तो फोन खरीदते ही इस एप को जरूर डाउनलोड कर लेना चाहिए।
पढ़े: व्हाट्स एप फोटो को छिपाने के बाद ऐसे वापस ला सकते हैं आप
2.Google Now
नए एंड्रायड फोन में गूगल नाउ का ऑप्शन उपलब्ध है। गूगल नाउ, एपल के सीरी और विंडोज के कोर्टाना जैसा ही एक वॉयस असिस्टेंट है, जो यूजर्स से वॉयस कमांड एक्सेप्ट करता है। अपने होम बटन को थोड़ी देर तक प्रेस करके आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अब बस OK GOOGLE कहकर जो भी काम करना है वह बोल दें.
3. ऑटोमैटिक अपडेट
आपके फोन में सभी एप्स सही तरह से काम करें, इसके लिए जरूरी है कि एप्स को रेग्युलर अपडेट किया जाए। एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम में ऑटोमैटिक अपडेट का ऑप्शन होता है,जिसे यूजर अपने हिसाब से सेट कर सकता है। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मेन्यू से सेटिंग्स पर जाएं> अब ऑटो अपडेट एप्स के विकल्प को चुनें।
4. गूगल मैप्स का प्रयोग
गूगल मैप्स के इस्तेमाल के लिए गूगल मैप्स में ही इसकी टिप्स और ट्रिक्स ट्यूटोरियल भी उपलब्ध है। इसके लिए आपको गूगल मैप्स ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद टिप्स एंड ट्रिक्स ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ये आपको मैप्स के साथ इस्तेमाल होने वाली हर ट्रिक के बारे में जानकारी देगा।
खबरें और भी
पढ़े: खो गया फोन... ऐसे करें रिमोट से लॉक
5. जेस्चर कीबोर्ड
जेस्चर कीबोर्ड को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्मार्टफोन में टाइपिंग ज्यादा करते हैं। गूगल प्ले से swift key और swipe जैसे की-बोर्ड एप्स डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन एप्स की खास बात यह है कि टाइपिंग तेज होने के साथ-साथ टाइपिंग स्लाइड बेस्ड हो जाती है। यह थर्ड पार्टी एप्स है।