Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कार चार्जर से फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Sep 2017 09:00 PM (IST)

    कार चार्जर से फोन चार्ज करते समय हम कई गलतियां कर बैठते हैं और फोन को चार्ज होने में ज्यादा समय लग जाता है ...और पढ़ें

    कार चार्जर से फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां
    कार चार्जर से फोन चार्ज करते समय न करें ये गलतियां

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन आज हमारी बड़ी जरुरत बन गया है। हालांकि, स्मार्टफोन में बैटरी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ये समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है जब यूजर्स फोन को गलत तरीके से चार्ज करते हैं। इससे फोन की बैटरी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कार में सफर करने वाले यूजर्स के पास कार चार्जर तो होता ही है। लेकिन कार चार्जर से फोन चार्ज करते समय हम कई गलतियां कर बैठते हैं और फोन को चार्ज होने में ज्यादा समय लग जाता है। यही नहीं, ऐसी गलतियों के चलते फोन की बैटरी को भी नुकसान हो सकता है। इस पोस्ट में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    क्यों लगता है ज्यादा समय:

    अगर आप कार में स्मार्टफोन को यूज करते समय चार्ज कर रहे हैं तो बैटरी चार्ज होने में ज्यादातर समय लगेगा। ज्यादा फोन में चार्जिंग के अलावा जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स लगातार काम कर रहे होते हैं। इसी के चलते जितना फोन चार्ज होता है उतनी ही बैटरी साथ-साथ खर्च होती जाती है।

    जब जरुरत हो तभी करें फोन चार्ज:

    ध्यान रहे कि कार चार्जर से प्रतिदिन फोन को चार्ज न करें। इससे फोन की बैटरी प्रभावित होती है। और अगर आप कार चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो जैसे ही फोन चार्ज हो जाए उसे चार्जिंग से हटा दें।

    अच्छे चार्जर का करें इस्तेमाल:

    कार चार्जर की क्वालिटी पर ध्यान देना बेहद जरुरी है। फोन को चार्ज करने के लिए सही चार्जर का इस्तेमाल करें। यह टिप आपको घर पर भी काम आ सकती है। यानि अगर आप घर पर फोन चार्ज कर रहे हैं तो फोन के ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें।

    खबरें और भी

    जल्दी चार्जिंग के लिए ये काम जरुरी:

    फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए फोन को स्विच ऑफ कर चार्ज करें। इससे फोन में कम खपत होगी और फोन भी जल्द हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें:

    क्यों होता है आपका स्मार्टफोन हीट और इससे कैसे बचें, पढ़ें एक्सपर्ट ओपिनियन

    बिना इंटरनेट इस तरह करें अपने स्मार्टफोन में कोई भी एप डाउनलोड

    अपने स्मार्टफोन में ऐसे लें फ्री पब्लिक वाई फाई का मजा, ये ट्रिक्स हैं बड़े काम की