Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से जुड़ी इन अफवाहों पर न दें ध्यान, इस तरह बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 18 Jan 2017 10:30 AM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन बार-बार चार्ज करना या फिर फोन को चार्जिंग के समय इस्तेमाल करने जैसी कई बातों से जुड़े ये 9 तथ्य आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ा देंगे ...और पढ़ें

    स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से जुड़ी इन अफवाहों पर न दें ध्यान, इस तरह बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप
    स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ से जुड़ी इन अफवाहों पर न दें ध्यान, इस तरह बढ़ाएं फोन का बैटरी बैकअप

    नई दिल्ली। जब भी हम स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप पर ध्यान देते हैं। फोन में सबसे ज्यादा परेशानी बैटरी खत्म होने की ही आती है। क्या आप जानते हैं कि बैटरी जल्दी खत्म होने में कभी-कभी हमारी लापरवाही भी जिम्मेदार होती है? हम फोन को रफ तरीके से इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है या फिर बैटरी बैकअप कम हो जाता है। वहीं, कई लोग स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाते रहते हैं। ऐसे में हम आपको स्मार्टफोन से जुड़े कुछ तथ्य बताने जा रहे हैं, जो आपको ऐसी अफवाहों से बचने में मदद करेंगे साथ ही फोन की बैटरी लाइफ को भी बढ़ा देंगे।

    1. कई लोग फोन को पूरी रात चार्जिंग पर लगा छोड़ देते हैं। आपको बता दें कि ऐसा करना फोन की बैटरी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, ऐसा करने से बैटरी ब्लास्ट भी हो सकती है।

    2. जीपीएस और ब्लूटूथ को हर समय ऑन रखने से फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है। क्योंकि यह हमेशा ही काम करते रहते हैं।

    3. कई बार कहा जाता है कि कुछ एप्स के जरिए फोन को क्लीन कर बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि कोई भी बैटरी ऑप्टिमाइजिंग एप फोन की बैटरी लाइफ को नहीं बढ़ा सकती हैं।

    4. फोन को बार-बार चार्ज करने से बैटरी खराब नहीं होती है। फोन में मौजूद एप्स हर समय काम करती रहती हैं। जिसके चलते फोन की बैटरी कम हो जाती है। ऐसे में जब भी आपके फोन की बैटरी कम हो, आप उसे चार्ज कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    5. कई लोग बोलते हैं कि फोन को स्विचऑफ करने से फोन की बैटरी खराब हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी फोन की बैटरी स्विचऑफ करने पर खराब नहीं होता। हालांकि, फोन को बार-बार स्विचऑफ करने से फोन की बैटरी पर असर पड़ता है।

    6. फोन को चार्ज करने के लिए लोकल चार्जर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से फोन की बैटरी खराब भी हो सकती है। यह नहीं, बैटरी ब्लास्ट भी हो सकती है। फोन के ओरिजनल चार्जर से ही फोन को चार्ज करें।

    7. ऐसा माना जाता है कि जब फोन चार्जिंग पर लगा हो तो उसे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जबकि ऐसा कहना गलत है। फोन को चार्जिंग के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर फोन ज्यादा गर्म होता है तो उसके पीछे फोन इस्तेमाल करने की कोई भी वजह नहीं होती। अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसकी वजह हार्डवेयर या फिर सॉफ्टवेयर की दिक्कत हो सकती है।

    8. कई लोग कहते हैं कि फोन की बैटरी को बर्फ में रखने से बैटरी लाइफ बढ़ जाती है। जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी बैटरी के लिए सबसे अच्छा टेम्प्रेचर रूम टेम्प्रेचर ही होता है।

    9. जब भी हम नया फोन लेते हैं तो उसे इस्तेमाल करने से पहले फुल चार्ज कर लेते हैं, जिससे उसकी बैटरी लाइफ बढ़ जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी नया फोन आधा चार्ज करके ही बेचती है। ऐसे में नया फोन इस्तेमाल करने से पहले उसे फुल चार्ज करने की कोई जरुरत नहीं है।