Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आपका फोन ऑन ही न हो तो अपनाएं ये तरीका

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Tue, 09 Feb 2016 03:02 PM (IST)

    बहुत बार देखा गया है कि आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को ऑन करते हैं और वह ऑन ही नहीं हो पाता, लेकिन टेंशन नहीं। बस इसके लिए आपको नीचे दिए कुछ टिप्स फॉल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बहुत बार देखा गया है कि आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को ऑन करते हैं और वह ऑन ही नहीं हो पाता। यूं तो ऑन करने के लिए बस एक बटन को दबाने की जरूरत पड़ती है, लेकिन कइ बार कुछ कारणों से ऑन बटन काम करना बंद कर देता है या फिर कोइ सॉफ्टवेयर करप्ट हो जाता है तो भी यह काम नहीं करता। हां, अगर आपके फोन का हार्डवेयर खराब हो जाए तो उसे ठीक करना आपके बस की बात नहीं होगी, लेकिन बात अगर सॉफ्टवेयर की है तो इसे ठीक करना आपके लिए आसान है। बस इसके लिए आपके नीचे दिए कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे:

    पढ़े: स्पैम मैसेज से हैं परेशान, ये है ब्लॉक करने का तरीका

    1.बैटरी को निकालें
    बहुत बार एंड्रायड फोन रिस्पॉन्स नहीं करता, ऐसे में सबसे पहला काम आप यह कर सकते हैं कि उसकी बैटरी बाहर निकाल दें। ऐसा करने से भी आपका फोन ऑन हो सकता है।

    2.फोन को करें चार्ज
    आपके एंड्रायड फोन की बैटरी जब पूरी तरह डेड हो जाती है तब भी आपका स्मार्टफोन ऑन नहीं हो पाता। इसलिए आप अपने हैंडसेट को अगर 10-15 मिनट के लिए भी चार्ज करेंगे तो यह ऑन हो जाएगा।

    3. फैक्ट्री रीसेट करें
    आपका एंड्रायड फोन अगर ऑन नहीं हो रहा है तो फैक्ट्री रीसेट का ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें कि ऐसा करने से पहले अपना डाटा सेव करना न भूलें।

    पढ़े: इंटरनेट पर आपके ये रोजमर्रा के काम, दे सकते हैं बुरा अंजाम!

    4. अगर फोन की बैटरी है नॉन रिमूवेबल
    अगर आपके एंड्रायड फोन की बैटरी नॉनरिमूवेबल है तो पॉवर बटन को थोड़ी देर तक प्रेस करके रखें। आपको इस बटन को लगभग 30 सेकेंड तक प्रेस करके रखना है।