Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गूगल सर्च के इन 5 छुपे गेम्स के बारे में नहीं पता होगा आपको

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2016 11:00 AM (IST)

    स्मार्टफोन पर गेम खेलना तो सभी को पसंद होता है। आजकल के गेम्स काफी हैवी और मुश्किल होते हैं। जिसके चलते शायद हर कोई उन्हें नहीं खेल पाता है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्मार्टफोन पर गेम खेलना तो सभी को पसंद होता है। आजकल के गेम्स काफी हैवी और मुश्किल होते हैं। जिसके चलते शायद हर कोई उन्हें नहीं खेल पाता है। अगर आप भी गेम खेलने के शौकीन हैं तो हम आपको आज कुछ ऐसे आसान गेम्स के बारे में बताएंगे जो आप आसानी से खेल सकते हैं। ये गेम आपको अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करने की भी जरुरत नहीं है। इन्हें आप गूगल पर खेल सकते हैं। तो चलिए हम आपको इन गेम्स के बारे में बता देते हैं और इन्हें कैसे खेलना है ये भी बता देते हैं।

    Atari Breakout:

    आपको Google images पर जाकर Atari Breakout टाइप करना है। पेज ओपन होने के चंद सेकेंड्स में आपके सामने गेम ओपन हो जाएगा। बस आपको नीचे दी गई बार को मूव करना है और बॉल को नीचे गिरने से रोकना है। ये गेम आपको कभी बोर नहीं होने देगा।

    Solitaire:

    इसके लिए आपको गूगल पर Solitaire टाइप करना होगा। इसके बाद एक पेज ओपन होगा। यहां सबसे ऊपर play Solitaire और नीचे Click to play लिखा होगा इसपर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको Hard और Easy का ऑप्शन दिया होगा। अपना ऑप्शन सेलेक्ट कीजिए और गेम के मजे लीजिए।

    Tic Tac Toe:

    ये गेम आपने बचपन में जरुर खेला होगा। ये गेम भी आप गूगल पर खेल सकते हैं। आपको बस गूगल पर Tic Tac Toe टाइप करना है और जैसे ही पेज ओपन होगा आप ये गेम खेल पाएंगे।

    Zerg Rush:

    ये गेम गूगल ने तैयार किया है। जैसे ही आप गूगल पर Zerg Rush टाइप कर एंटर करेंगे वैसे ही O कैरेक्टर गिरना शुरु होंगे और आपकी पूरी सर्च को गायब कर देंगे। इसे रोकने के लिए आपको O पर क्लिक करना है।

    खबरें और भी

    Pacman:

    ये गेम आपको जरुर ध्यान होगा। ये आप फ्री टाइम में खेल सकते हैं। इसके लिए भी आपको गूगल में Pacman टाइप करना है। इसके बाद आप इस गेम को खेल पाएंगे।

    यह भी पढ़े,

    एयरटेल का धमाकेदार ऑफर, महज 153 रुपये में मिल रहा 2जीबी 3जी/4जी डाटा

    3जी 4जी का गया जमाना, अब जल्द इस्तेमाल कर पाएंगे 5जी सर्विस

    रिलायंस का Lyf फोन आया चौथे स्थान पर, तीन महीने में बिके 3.5 करोड़ हैंडसेट्स, सैमसंग अब भी नंबर वन