विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रिलायंस जिओ में नहीं होगी कॉल ड्रॉप की परेशानी, एयरटेल ने दिए 17,000 इंटरकनेक्ट प्वाइंट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Fri, 04 Nov 2016 11:30 AM (IST)

टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जिओ की मुश्किलों को थोड़ा आसान कर दिया है। एक बयान के मुताबिक, एयरटेल ने जिओ को 7,000 अतिरिक्त पीओआई उपलब्ध कराएं हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जिओ की मुश्किलों को थोड़ा आसान कर दिया है। एक बयान के मुताबिक, एयरटेल ने जिओ को 7,000 अतिरिक्त पीओआई उपलब्ध कराएं हैं। इस तरह अब एयरटेल ने जिओ को 17,000 इंटरकनेक्ट प्वाइंट उपलब्ध करा दिए हैं। आपको बता दें कि ये इंटरकनेक्ट प्वाइंट 7.5 करोड़ यूजर्स के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही टेलिकम ऑपरेटर्स ने ट्राई से कॉल बैलेंस की समीक्षा करने के लिए कहा है क्योंकि इससे उपभोक्ताओं को नेटवर्क में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एयरटेल ने कहा है कि उसने रिलायंस जियो को जो 7,000 अतिरिक्त पीओआई उपलब्ध कराए हैं इसे जल्द ही एक्टिवेट कर देना चाहिए। जिससे कॉल ड्रॉप की समस्या में सुधार आ सके। इंटरकनेक्ट प्वाइंट न मिलने के चलते जिओ यूजर्स को कॉल ड्रॉप की परेशानी आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो को नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं कराने के लिए 1,050 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की थी।

क्या है प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्ट?

प्वाइंट ऑफ इंटरकनेक्ट उस टेक्नोलॉजी को कहा जाता है जिसके जरिए एक ऑपरेटर की कॉल दूसरे ऑपरेटर से जुड़ती है।

यह भी पढ़े,

कंप्यूटर के बजाय मोबाइल पर ज्यादा इस्तेमाल होता है इंटरनेट- रिपोर्ट

आईफोन के लिए पार की सारी हदें, कोई बना विक्की डोनर तो किसी ने बनाए 20 बॉयफ्रेंड

फ्लिपकार्ट दे रहा आईफोन 6 बेहद सस्ते में, 25000 रुपये तक के डिस्काउंट के बाद खरीदें 11990 रुपये में