Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरटेल का धमाकेदार ऑफर, महज 153 रुपये में मिल रहा 2जीबी 3जी/4जी डाटा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 20 Oct 2016 12:30 PM (IST)

    रिलायंस जिओ की एंट्री के बाद से ही देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स को कई शानदार ऑफर लांच किए हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। रिलायंस जिओ की एंट्री के बाद से ही देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स को कई शानदार ऑफर लांच किए हैं। इस बार भी एयरटेल ने एक शानदार प्लान लांच किया है जिसके तहत महज 153 रुपये में 2जीबी 3जी/4जी डाटा दिया जाएगा। इस पैक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें किसी तरह का कोई नियम-कानून नहीं है। इसका मतलब यूजर्स 153 रुपये में 1 महीने तक 2जीबी 3जी/4जी डाटा यूज कर पाएंगे। एयरटेल ने ये पैक विशेष यूजर्स के लिए पेश किया है। ऐसे में रिलायंस जिओ को एयरटेल कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। एयरटेल कंपनी फास्ट स्पीड के साथ कम दामों में डाटा पैक्स उपलब्ध करा रही है।

    एयरटेल ने ये प्लान सिर्फ कुछ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। जिसके चलते ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए इस प्लान को लांच कर सकती है। प्राप्त खबरों की मानें तो 153 रुपये में 2जीबी 3जी/4जी डाटा पैक दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, दूसरे राज्यों में ये प्लान 120 रुपये या उससे कम का हो सकता है।

    आपको बता दें कि पहले एयरटेल 249 रुपये में 1जीबी 2जी डाटा देती थी। ऐसे में इतने सस्ते प्लान्स अपने यूजर्स के लिए पेश करना एक बहुत बड़ा कदम है। जाहिर है कि एयरटेल अपने यूजर्स को खुद से बांधे रखने के लिए सस्ते प्लान लांच कर रही है। वहीं, रिलायंस जिओ ने दिसंबर 2016 तक यूजर्स को बेहद सस्ती कीमतों में फ्री डाटा और वॉयस कॉल उपलब्ध कराई है।

    यह भी पढ़े,

    3जी 4जी का गया जमाना, अब जल्द इस्तेमाल कर पाएंगे 5जी सर्विस

    रियालंस जियो, ब्लू और ऑरेंज कलर में है सिम, जानिए क्या है दोनों में अंतर

    ई-कॉमर्स साइट्स ने लगाया दिवाली सेल का अंबार, 2000 में मिल रहा 8000 का फोन


    खबरें और भी