Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरटेल ने स्वीकारी रिलयांस जियो की चुनौती, यूजर्स को मिलेगा 15 जीबी डाटा बिल्कुल फ्री

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2016 11:55 AM (GMT+05:30)

    भारती एयरटेल एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर पेश हुआ है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारती एयरटेल एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर पेश हुआ है जिसके तहत एयरटेल ने अपने प्रत्येक पोस्टपेड ब्रॉडबैंड या डीटीएच ग्राहक को 5 जीबी अतिरिक्त डाटा देने का एलान किया है। आपको बता दें कि एयरटेल ने ये ऑफर रिलायंस जियो की चुनौती से निपटने के लिए किया है।

    एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत कुमार गोस्वामी ने कहा है कि कंपनी अपने यूजर्स की हर जरुरत को अच्छे से समझती है जिसके चलते ही ब्रॉडबैंड यूजर्स को ये तोहफा दिया गया है। लैंडलाइन पर अनलिमिटेड फ्री कॉल के अलावा ग्राहकों को अतिरिक्त फ्री डाटा भी दिया जाएगा।

    कैसे होगा फायदा?

    इस स्कीम का नाम माईहोम रिवार्डस स्कीम है। कंपनी ने दावा किया है कि ग्राहक के पास जितने कनेक्शन होंगे वो उतने ही ज्यादा डाटा का फायदा उठा पाएगा। इसका मतलब अगर किसी यूजर के पास दो एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन है और एक एयरटेल डिजिटल टीवी कनेक्शन है तो हर महीने 15 जीबी का अतिरिक्त डाटा यूजर के ब्रॉडबैंड अकाउंट में डाल दिया जाएगा।

    तो है न ये एक बेहतरीन ऑफर। जाहिर है कि एयरटेल रिलयांस जियो की चुनौती से निपटने के लिए ये सब कर रही है। ज्यादा डाटा देकर आज हर कंपनी यूजर्स को अपने तरफ खींचने का काम कर रही है।

    खबरें और भी

    ह भी पढ़े,

    एक हफ्ते में 100 करोड़ के बिके लेनोवो वाईब के5 नोट

    #thefreedomsale: 23000 रुपये का यह फोन मिल रहा है 8000 रुपये से भी कम में, ऐसी ही कई शानदार डील्स हैं ओपन

    29 सितंबर से शुरू होगी देश की सबसे बड़ी स्पेक्ट्रम नीलामी