Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एयरटेल का दिवाली धमाका, पूरे एक साल के लिए दे रही 4जी डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 01:45 PM (IST)

    देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक और शानदार ऑफर लेकर आई है। जिसमें यूजर्स के लिए पूरे एक साल तक फ्री इंटरनेट डाटा का ऑफर है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल एक और शानदार ऑफर लेकर आई है। जिसमें यूजर्स के लिए पूरे एक साल तक फ्री इंटरनेट डाटा का ऑफर है। इस नए और शानदार प्लान में कंपनी यूजर्स को 10 या 20 जीबी नहीं बल्कि पूरे 120 जीबी फ्री इंटरनेट डाटा एक साल के लिए देगी। इसका मतलब यूजर्स को हर महीने फ्री 10 जीबी 3जी/4जी इंंटरनेट डाटा दिया जाएगा। तो है न ये एक दिवाली धमाका, चलिए आपको इस प्लान के बारे में थोड़ा विस्तार से बता देते हैं।

    क्या है Airtel myPlan Infinity?

    इस प्लान के तहत 949 रुपये से लेकर 2999 रुपये तक का प्लान है। कंपनी ने बताया कि यूजर चाहे कोई भी प्लान लें उसे 10 जीबी 3जी/4जी डाटा जाएगा। इस हिसाब से अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पूरे साल में यूजर को 120 जीबी डाटा मिलेगा।

    भारती एयरटेल के ऑपरेशन्स डायरेक्टर अजय पुरी ने कहा कि आईफोन 7 के साथ यूजर्स अब एयरटेल के डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान का मजा लाभ उठा सकते हैं। iPhone 7 और 7 Plus सिल्वर, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं। ये तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ आते हैं जैसे 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। इसके अलावा जेड ब्लैक कलर में उपलब्ध ये फोन दो वेरिएंट में आएगा एक 128 जीबी और दूसरा 256जीबी।

    यह भी पढ़े,

    प्राइस वार: अपनी डाटा क्षमता को दोगुना करेगी बीएसएनएल, देगी 600 टीबी इंटरनेट डाटा

    2000 रुपये के जमाने में ये हैं 200 रुपये के अंदर आने वाले ये हैं बेस्ट हेडफोन्स

    15000 रुपये से कम कीमत में ये हैं बेस्ट 5 सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन्स

    खबरें और भी