विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस को टक्कर देने के लिए एयरटेल का धमाकेदार ऑफर, फ्री मिलेगा 4जी डाटा

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Fri, 23 Sep 2016 01:34 PM (IST)

देश की सबसे बड़ी टलिकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जिओ को करारा जवाब दिया है। एयरटेल ने 4जी यूजर्स के लिए 90 दिनों का फ्री डाटा प्लान लांच कर दिया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टलिकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जिओ को करारा जवाब दिया है। एयरटेल ने 4जी यूजर्स के लिए 90 दिनों का फ्री डाटा प्लान लांच कर दिया है। एयरटेल ने बताया कि 1495 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स को 90 दिनों के लिए फ्री डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी बताया कि मौजूदा यूजर्स इस सर्विस को 1495 रुपये का रिचार्ज कर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, नए यूजर्स को इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपना पहला रिचार्ज 1494 रुपये से कराना होगा।

भारती एयरटेल के ऑपरेशन्स डायरेक्ट अजय पुरी ने कहा कि ये प्लान खास उन यूजर्स के लिए है जो 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करते हैं। इस रिचार्ज को कराने के बाद यूजर्स को डाटा खत्म हो जाने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यूजर्स बिना किसी चिंता के डाटा को धड़ल्ले से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से भी निजात मिल जाएगा।

कंपनी ने बताया कि फिलहाल इस प्लान को दिल्ली में लांच किया गया है और अगले कुछ ही दिनों में इसे बाकी के शहरों मे भी पेश कर दिया जाएगा। रिलायंस जिओ ने अपने फ्री सिम, डाटा और वॉयस कॉलिंग सर्विस के जरिए बड़ी मात्रा में यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित किया है। ऐसे में कंपनी ने रिलायंस जिओ को टक्कर देने के लिए एक बड़ा दांव खेला है। एयरटेल के इस प्लान को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़े,

याहू यूजर्स की सुरक्षा पर खतरा, 50 करोड़ यूजर्स की जानकारी हुई लीक

लेनोवो का दावा, Moto E3 Power ने किया धमाल, 1 दिन में बिके 1 लाख स्मार्टफोन

एयरटेल और आईडिया के 4जी डाटा पैक्स के बारे में जानें सबकुछ