विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन पर इस स्मार्टफोन पर मिल रही 11000 रुपये की छूट, कैशबैक समेत कई अन्य आकर्षक ऑफर उपलब्ध

By Sakshi PandyaEdited By:
Updated: Tue, 20 Sep 2016 02:46 PM (IST)

20 सितंबर को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हुई इस सेल में कंपनी कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है

News Article Hero Image

मंगलवार से चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने अपनी Anniversary Sale शुरू की है। 20 सितंबर को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हुई इस सेल में कंपनी कई स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इतना ही नहीं कुछ लकी कस्टमर्स को कूलपैड मेगा स्मार्टफोन खरीदने पर 100 फीसदी का कैशबैक भी दिया जाएगा। हालांकि कैशबैक की कुछ शर्ते हैं जो अमेजन वेबसाइट पर डीटेल में दी हुई हैं।

Image result for coolpad mega

जानते हैं क्या है ऑफर

– कंपनी 1 मिलियन कस्टमर्स होने की खुशी में Anniversary Sale मना रही है। इस सेल के तहत कई स्मार्टफोन पर 500, 1000, 1500 से लेकर 11 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।
– कंपनी 8999 रुपये वाले Coolpad Note 3 प्लस को 8,499 रुपये में दे रही है।
– 8499 रुपए वाला Coolpad Note 3 7,999 रुपये में मिल रहा है।
– 24,999 रुपए वाले Coolpad Max पर 11 हजार रुपये की छूट मिल रही है, जो फिलहाल 13,999 रुपये में उपलब्ध है।

Image result for coolpad max
Coolpad Max के फीचर्स-
कूलपैड मैक्स स्मार्टफोन में है 5.50 इंच की 1080×1920 पिक्सल डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 4 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
– स्मार्टफोन के अलावा 1,199 रुपये की कीमत वाला वर्चुअल रियल्टी हेडसेट Coolpad Cool VR 1X सेल के तहत 999 रुपये में उपलब्ध है।

पढ़ें,

फेस्टिव सीजन की धूम, बाइक से लेकर मोबाईल पर विशेष कैशबैक और बिना इंटरेस्ट 100 फीसदी फाइनेंस ऑफर

कॉल डिटेल्स से व्हाट्सएप मैसेज तक, इन तरीकों से मिल सकती है किसी भी स्मार्टफोन की सारी डिटेल्स

सैमसंग गैलेक्सी जे7 प्राइम भारत में लांच, पावर प्लानिंग फीचर से लैस, जाने अन्य स्पेसिफिकेशन्स