विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रैकपैड वाला 12 इंच का मैकबुक एयर ला सकती है एपल

By Edited By:
Updated: Mon, 24 Mar 2014 01:26 PM (IST)

एपल जल्द ही ट्रैकपैड वाले 12 इंच के मैकबुक एयर को बाजार में उतार सकती है। ऐसी खबरें हैं कि एपल ने मैकबुक एयर की डिजाइन में कई बदलाव किए हैं। कहा जा रह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। एपल जल्द ही ट्रैकपैड वाले 12 इंच के मैकबुक एयर को बाजार में उतार सकती है।

ऐसी खबरें हैं कि एपल ने मैकबुक एयर की डिजाइन में कई बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि यह नया गैजेट अल्ट्रा थिन और लाइटवेट होगा। यह भी कहा जा रहा है कि नए मैकबुक एयर में ट्रैकपैड के साथ मैकेनिकल बटन भी होगा।

पढें़: एपल आईफोन 5 सी

सी-नेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल नए मैकबुक एयर में रेटिना डिस्प्ले फीचर भी दे सकती है। पिछले साल के अंत से बाजार में यह खबरें चल रही हैं कि 2014 के मध्य में रेटिना डिस्प्ले वाला मैकबुक एयर आने वाला है।