Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आसुस Incredible Diwali ऑफर, फ्री मिलेगा जेनफोन 3 स्मार्टफोन साथ ही ढेरों इनाम

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2016 11:04 AM (IST)

    दिवाली के मौके पर लगभग हर कंपनी यूजर्स को कोई न कोई तोहफा दे रही है। इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ आसुस ने भी Incredible Diwali ऑफर पेश किया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर लगभग हर कंपनी यूजर्स को कोई न कोई तोहफा दे रही है। इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ आसुस ने भी Incredible Diwali ऑफर पेश किया है। जिसके तहत 100 लकी कस्टमर्स को जेनफोन 3 की खरीदारी पर 100 फीसदी कैशबैक वाउचर मिलेगा। ये ऑफर आज से लेकर 22 अक्टूबर तक चलेगा। इसका मतलब इस ऑफर में आपको जेनफोन 3 बिल्कुल मुफ्त में मिल सकता है। इसके अतिरिक्त एक और ऑफर है जिसके तहत 100 लोगों को आसुस जेनपॉवर जीतने का भी मौका मिल सकता है।

    कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

    इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को Zenfone 3 ZE520KL और ZE552KL खरीदना होगा। ग्राहक को ये प्रोडेक्ट आसुस के ऑफिशियल पार्टनर्स से ही खरीदना होगा। इसके बाद उन्हें इस खरीदारी को माइक्रोसाइट पर रजिस्टर कराना है जिसके बाद एक लकी ड्रा निकाला जाएगा। उसमें जो भी ग्राहक सेलेक्ट होंगे उन्हें 100 फीसदी कैशबैक वाउचर दिया जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को AsusZenPower जीतने का भी मौका मिलेगा।

    ऑफर यहीं खत्म नहीं होता। आसुस ने एक और ऑफर पेश किया है जिसके तहत नोटबुक लैपटॉप खरीदने वाले यूजर्स को 11,000 रुपये के फ्री गिफ्ट मिलेंगे। आसुस दिवाली ऑफर ने Republic of Gamers से डील की है। इसके जरिए यूजर्स 10,600 रुपये के गिफ्टस जीत सकते हैं जिसमें माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स वन कंट्रोलर शामिल हैं। विजेताओं की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी।

    नोट: ग्राहकों को आसुस की साइट पर जाकर खरीदी गई प्रोडेक्ट की डिटेल, प्रोडेक्ट सीरियल नंबर, इनवॉयस कॉपी अपलोड करनी होगा। जिससे कंपनी ये जान पाए की आप ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं। ये ऑफर तमिलनाडू में उपलब्ध नहीं है। जेनपॉवर का गिफ्ट वाउचर ग्राहकों के रजिस्टर्ड एड्रेस पर 20 नवंबर 2016 तक भेज दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े,

    बीएसएनएल दे रहा फ्री डाटा और सस्ती कॉल, जानिए क्या है प्लान

    अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल, वनप्लस 3 पर मिल रहा 21000 रुपये तक का डिस्काउंट, ढेरों आकर्षक डील्स

    अरे वाह! अब महज 490 रुपये में खरीद सकते हैं सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स