Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asus का नया स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ लीक, एंड्रायड नॉगट पर करेगा काम

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Tue, 09 May 2017 01:30 PM (IST)

    कंपनी इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है ...और पढ़ें

    Asus का नया स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ लीक, एंड्रायड नॉगट पर करेगा काम
    Asus का नया स्मार्टफोन ऑनलाइन हुआ लीक, एंड्रायड नॉगट पर करेगा काम

    नई दिल्ली(जेएनएन)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असुस ने पिछले ही दिनों अपना नया स्मार्टफोन को पेश किया था। अब खबर सुनने में आ रही है कि असुस अपना एक और नया स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट GFX बेंच पर देखा गया है। इस नए मॉडल को असुस X00ID नाम से लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल कोई खास जानकरी नही मिल पाई है। लेकिन इसके कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

    स्मार्टफोन के फीचर्स की अगर बात करें तो, आने वाले स्मार्टफोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले मौजूद हो सकता है। जिसका रेजोल्यूशन 1280×720 पिक्सल होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम ओक्टा-कोर प्रोसेसर होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.4GHz होने वाली है। इसके अलावा स्मार्टफोन 3GB रैम और 32GB के स्टोरेज के साथ पेश हो सकती है। इसके एड्रेनो 505 GPU को देखकर तो लगता है कि फोन में एक स्नेपड्रैगन 430 प्रोसेसर होगा, जो कि हमें नोकिया 6 में भी देखने को मिला था। कंपनी इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश कर सकती है।

    इस लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में इसका रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का दिखाया गया है। इसके अलावा फोन में 7 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इस लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है।

    यह भी पढ़ें:

    वनप्लस 5 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के मिले संकेत, कंपनी ने टीजर किया जारी

    Nubia Z17 ऑनलाइन आया नजर, 8GB रैम और ड्यूल रियर कैमरा से हो सकता है लैस

    Microsoft जल्द पेश करेगा वायरस अटैक से बचाने के लिए नया सॉफ्टवेयर, जानिए

    खबरें और भी