Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीएसएनएल की राखी पर सौगात, 74 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1GB डाटा

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Aug 2017 12:40 PM (GMT+05:30)

    बीएसएनएल ने एक नया प्लान पेश किया है जिसके तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1GB डाटा और अन्य नेटवर्क पर फ्री 74 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है ...और पढ़ें

    बीएसएनएल की राखी पर सौगात, 74 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1GB डाटा
    बीएसएनएल की राखी पर सौगात, 74 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 1GB डाटा

    नई दिल्ली (जेएनएन)। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने रक्षा बंधन के मौके पर नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए राखी के अवसर अपर कॉम्बो वाउचर एसटीवी-74 पेश किया है। इस प्लान के अंतर्गत 5 दिन की वैलिडिटी के साथ बीएसएनल नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1GB डाटा और अन्य नेटवर्क पर फ्री 74 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है। यह वाउचर त्यौहार के समय 12 दिनों के लिए दिनांक 3 अगस्त 2017 से राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

    क्या कहा कंपनी निदेशक ने?

    श्री आर. के. मित्तल, निदेशक कंज़्यूमर मोबिलिटी, बीएसएनएल बोर्ड ने कहा की- ''अपनी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए बीएसएनएल त्यौहारों पर सबसे सस्ते टैरिफ ऑफर पेश करता है। इसके अतिरिक्त अलग अलग उपभोक्ता वर्ग की जरूरतों के अनुरूप त्यौहारी दिनो में हमने कुछ अन्य कॉम्बो वाउचर क्रमश: रु 189/-, 289/- व 389/- पेश किए हैं जिसमें 18% तक अतिरिक्त टॉक वैल्यू व 1GB डाटा निशुल्क मिलेगा जो वर्तमान इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धात्मक हैं।''

    हाल में लाया बीएसएनएल सिक्सर प्लान:

    आपको बता दें, इससे पहले हाल ही में बीएसएनएल ने एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम BSNL SIXER है। इसकी कीमत 666 रुपये है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है। यह प्लान केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। बीएसएनएल के मुताबिक, यह प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें वॉयस कॉल्स और डाटा दोनों की ही जरुरत है।

    कम कीमत में बेहतर प्लान का प्रयास:

    इस मौके पर बीएसएनएल के डायरेक्टर आर के मित्तल ने कहा कि कंपनी यूजर्स को कम कीमत में बेहतर प्लान देने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि हम अपने मोबाइल यूजर्स को सभी क्षेत्रों में सस्ती और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    खबरें और भी

    अन्य प्लान्स डिटेल्स:

    इससे पहले कंपनी ने यूजर्स के लिए कई प्लान्स लॉन्च किए थे। इनमें से एक प्लान का नाम बीएसएनएल चौक्का है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 444 रुपये में 4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। आपको बता दें कि यह प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए एक स्पेशल प्रमोशनल प्लान है। वहीं, कंपनी ने अपने न्यूनतम ब्रॉडबैंड स्पीड को दोगुना किया था। इससे पहले आई खबर के मुताबिक कंपनी ने 2 Mbps की स्पीड को 4 Mbps कर दिया गया था। इससे पहले कंपनी ने 2015 में 512 Kbps स्पीड को बढ़ाकर 2 Mbps की थी। BSNL ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि फेयर यूज पॉलिसी यानि FUP तक यूजर को शुरुआती डाउनलोड स्पीड 4 Mbps दी जाएगी। यह बदलाव नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:

    ई कॉमर्स वेबसाइट स्मार्टफोन्स पर दे रहीं Big डिस्काउंट, 999 रुपये से भी कम में मिल रहा हैंडसेट

    सैमसंग से लेकर जियो तक ये 16 स्मार्टफोन्स जुलाई में हुए लॉन्च, फीचर्स के मामले में दमदार

    सैमसंग और ओप्पो के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 18000 रुपये तक का ऑफर