Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीएसएनएल लाया Sixer प्लान, मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डाटा प्रतिदिन

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 29 Jun 2017 10:13 AM (IST)

    बीएसएनएल ने यूजर्स के लिए Sixer प्लान पेश किया है जिसके तहत उन्हें अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है ...और पढ़ें

    बीएसएनएल लाया Sixer प्लान, मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डाटा प्रतिदिन
    बीएसएनएल लाया Sixer प्लान, मिल रही अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डाटा प्रतिदिन

    नई दिल्ली (जेएनएन)। सरकारी क्षेत्र की टेलिकॉम कंपनी भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल ने एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम BSNL SIXER है। इसकी कीमत 666 रुपये है। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 60 दिनों की है। यह प्लान केवल प्रीपेड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। बीएसएनएल के मुताबिक, यह प्लान उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जिन्हें वॉयस कॉल्स और डाटा दोनों की ही जरुरत है।

    कंपनी का क्या है कहना?

    बीएसएनएल के डायरेक्टर आर के मित्तल ने कहा कि कंपनी यूजर्स को कम कीमत में बेहतर प्लान देने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी कहा कि हम अपने मोबाइल यूजर्स को सभी क्षेत्रों में सस्ती और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    इससे पहले कंपनी ने यूजर्स के लिए कई प्लान्स लॉन्च किए थे। इनमें से एक प्लान का नाम बीएसएनएल चौक्का है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 444 रुपये में 4 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 90 दिनों की होगी। आपको बता दें कि यह प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए एक स्पेशल प्रमोशनल प्लान है। वहीं, कंपनी ने अपने न्यूनतम ब्रॉडबैंड स्पीड को दोगुना किया था। इससे पहले आई खबर के मुताबिक कंपनी ने 2 Mbps की स्पीड को 4 Mbps कर दिया गया था। इससे पहले कंपनी ने 2015 में 512 Kbps स्पीड को बढ़ाकर 2 Mbps की थी। BSNL ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि फेयर यूज पॉलिसी यानि FUP तक यूजर को शुरुआती डाउनलोड स्पीड 4 Mbps दी जाएगी। यह बदलाव नए और पुराने दोनों यूजर्स के लिए किए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें:

    इस ई कॉमर्स साइट पर टीवी, होम थिएटर समेत कई होम एप्लायंसेज पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

    1 जुलाई के बाद 4G और कॉल्स के लिए चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए

    क्वालकॉम का नेक्सट जनरेशन फिंगरप्रिंट स्कैनर कैसे होगा स्कैन, जानिए


     

    खबरें और भी