विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लैश सेल के जरिए मिनटों में कंपनियां बेच रही हैं लाखों फोन

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Thu, 23 Nov 2017 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 10:35 AM (IST)

स्मार्टफोन कंपनियां फ्लैश सेल में अपने स्मार्टफोन की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री कर रहे हैं

फ्लैश सेल के जरिए मिनटों में कंपनियां बेच रही हैं लाखों फोन
फ्लैश सेल के जरिए मिनटों में कंपनियां बेच रही हैं लाखों फोन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फ्लैश सेल का यह ट्रेंड नया-नया आया है। सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ऑनलाइन फ्लैश सेल के जरिए लॉन्च कर रही है। हाल ही की बात करें तो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने पिछले हफ्ते ही अपना प्रीमियम फ्लैगशिप फोन को लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल 21 नंवबर को आयोजित की गई थी जिसमें फोन की रिकॉर्ड सेल देखने को मिली। हालांकि यह सेल अमेजन में सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध थी। इससे पहले शाओमी और मोटो के स्मार्टफोन भी फ्लैश सेल में सबसे ज्यादा बिके थे।

वनप्लस ने बनाया नया रिकॉर्ड:

महज 6 घंटे में इस स्मार्टफोन ने सारे बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कंपनी के अन्य डिवाइसेज की तुलना में यह मॉडल पहले ही दिन सबसे तेजी से बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। कंपनी ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के जरिए दी है।

OnePlus 5T sales record

फोन की कीमत:

6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले OnePlus 5T की कीमत 32,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की को 37,999 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। हालांकि ये दोनों ही वैरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध होंगे। इस फोन की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।

फोन के फीचर्स:

वनप्लस 5T में 6 इंच का फुल एचडी बेजल लैस डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। वनप्लस के इस फोन में टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया है। वनप्लस 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। ड्यूल सिम इस फोन में एक फेस अनलॉक का नया फीचर जोड़ा गया है जो कि फिलहाल OnePlus 5 में मौजूद नहीं है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही यह फोन 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प में उपलब्ध होगा। वहीं अगर कैमरे की बात करें तो वनप्लस के इस फोन में भी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन यह वनप्लस 5 के मुकाबले काफी बेहतर है। इसमें प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इतना ही नहीं वनप्लस के इस नए मॉडल में ड्यूल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

इससे पहले इन स्मार्टफोन्स की हुई थी फ्लैश सेल:

इससे पहले शाओमी और मोटो के स्मार्टफोन की फ्लैश सेल में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखमे को मिली थी। शाओमी ने इस साल 23 मई को शाओमी रेडमी 4 की फ्लैश सेल आयोजित की थी। शाओमी ने सेल के दौरान फोन की बिक्री में रिकॉर्ड दर्ज किया था। रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल में मात्र 8 मिनट में 250,000 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं दूसरी ओर मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन ने मार्च में आयोजित सेल में रिकॉर्ड बिक्री की थी। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस के 50 यूनिट प्रति मिनट बिके थे। वहीं, इस फोन का 3 जीबी रैम और 16 जीबी मेमोरी वेरिएंट महज कुछ मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

यह भी पढ़ें:

साल 2018 के CES में सैमसंग गैलेक्सी S9 और गैलेक्सी S9 प्लस से उठेगा पर्दा

ये 5 पोर्टेबल पावर बैंक आपके गैजेट्स की बैटरी नहीं होने देंगे Dead

18:9 डिस्प्ले के साथ आने वाले मिड रेंज एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।