Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट सेल शुरु, लेनोवो का यह स्मार्टफोन मिल रहा मात्र 999 रुपये में

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jun 2017 06:00 PM (IST)

    फ्लिपकार्ट पर ग्रैंड गैजेट सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कई स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है ...और पढ़ें

    फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट सेल शुरु, लेनोवो का यह स्मार्टफोन मिल रहा मात्र 999 रुपये में
    फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट सेल शुरु, लेनोवो का यह स्मार्टफोन मिल रहा मात्र 999 रुपये में

    नई दिल्ली (जेएनएन)। अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट आपके एक खास मौका दे रही है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर ग्रैंड गैजेट सेल शुरू हो गई है। यह सेल 14 जून तक चलेगी। इस दौरान लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल, स्मार्टफोन, कैमरा, हैडफोन, स्पीकर्स और अन्य गैजेट्स पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है।

    गैजेट्स के साथ मिल रहे हैं कई ऑफर्स:

    सभी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर समेत 5 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर तब वैध होगा जब यूजर्स एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

    किन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है डिस्काउंट?

    लेनोवो फैब 2 और फैब 2 प्लस स्मार्टफोन्स पर 13,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। वहीं, अगर लेनोवो फैब 2 प्लस की बात करें तो इस फोन को 13,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के बाद महज 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसकी ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ली जा सकती है।

    https://www.flipkart.com/mobiles-accessories/~phab-2-series/pr?sid=tyy&otracker=clp_banner_2_2.bannerX3.BANNER_electronics-carnival-store_8MO4AUWFIN_wp2

    लैपटॉप की रेंज पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर और फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें लेनोवो, एसर, एचपी और डेल शामिल हैं। इसके अलावा एप्पल मैक लैपटॉप पर 7,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और प्रीमियम थिन लैपटॉप पर 20,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी ज्यादा जानकारी यूजर्स नीचे दिए गए लिंक पर जाकर ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    https://www.flipkart.com/laptops/~top-i3-laptops/pr?p%5B%5D=sort%3Dprice_asc&sid=6bo%2Fb5g&otracker=clp_banner_1_2.bannerX3.BANNER_electronics-carnival-store_LSXYSY2W1A_wp2

    यह भी पढ़ें:

    मुफ्त नहीं रहेगा यूपीआई पेमेंट सिस्टम, देना पड़ सकता है अतिरिक्त शुल्क

    रिलायंस जियो इन यूजर्स को हर दिन देगा फ्री डाटा ऑफर, जानें

    माइक्रोसॉफ्ट ने गेमर्स के लिए लॉन्च किया Xbox One X, जानिए क्या है इसकी खासियत