विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy A9 Pro पर मिल रहा 18590 रुपये तक का ऑफर, 4 जीबी रैम और 16 एमपी कैमरा है खासियत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Thu, 02 Mar 2017 12:10 PM (IST)

सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो पर 18590 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है

Samsung Galaxy A9 Pro पर मिल रहा 18590 रुपये तक का ऑफर, 4 जीबी रैम और 16 एमपी कैमरा है खासियत
Samsung Galaxy A9 Pro पर मिल रहा 18590 रुपये तक का ऑफर, 4 जीबी रैम और 16 एमपी कैमरा है खासियत

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस फोन पर 2,590 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। जिसके बाद यह फोन 29,900 रुपये में खरीदा ज सकता है। यही नहीं, एगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें ईएमआई ऑप्शन भी मिल सकता है। ग्राहक 2492 रुपये की 12 ईएमआई देकर इसे खरीद सकते हैं। इसके साथ ही 16,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक अपना पुराना फोन देकर इस फोन को खरीदते हैं और उन्हें पूरा एक्सचेंज अमाउंट मिल जाता है, तो वो यह फोन महज 13,900 रुपये में खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि इस फोन की सेल 12 बजे से शुरु हो चुकी है।

सैमसंग ए9 प्रो के फीचर्स:

ये फोन मेटल फ्रेम और ग्लास बॉडी से बनाया गया है। इसमें कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्पले दी गई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 4 मौजूद है। ये फोन 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ 256 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एफ/1.9 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर से लैस है। इसके साथ ही इस फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 एमपी का कैमरा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाइ-फाइ और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 22.5 दिनों का स्टैंडबाय टाइम और 32.5 घंटे का टॉक टाइम देने का दावा करती है।