विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग से लेकर आसुस तक इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 15000 रुपये तक का डिस्काउंट

By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 05:22 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 06:02 PM (IST)

फ्लिपकार्ट सेल में मोबाइल समेत कंप्यूटर और ऑटो एक्सेसरीज पर ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है

सैमसंग से लेकर आसुस तक इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 15000 रुपये तक का डिस्काउंट
सैमसंग से लेकर आसुस तक इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 15000 रुपये तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत में गूड्स और सर्विस टैक्स यानी GST 1 जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। GST के लागू होने के बाद बाजार में फोन की कीमत महंगी हो जाएगी। सरकार नए फोन के खरीद पर 12 प्रतिशत का GST लगाने की घोषणा की है। देश की सभी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां GST लागू होने से पहले अपने यहां स्टॉक क्लियरेंस के लिए सेल कर रही हैं। अभी हाल ही में पेटीएम ने प्री-GST सेल का आयोजन किया था। जिसके बाद आज अमेजन ने भी अपने साइट पर सेल का आयोजन किया है।

इसी के तहत ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज कार्निवाल सेल लेकर आया है। यह सेल 19 जून से यानि आज से शुरू होकर 21 जून तक चलेगी। इस सेल में मोबाइल, कंप्यूटर और ऑटो एक्सेसरीज पर ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां WD, Seagate, सोनी, लेनोवो, एचपी, Syska जैसे ब्रैंड पर ऑफर और डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा, यूजर्स फोन पे के माध्यम से खरीदारी कर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक भी पा सकते हैं। इस सेल में सोनी 1TB पोर्टेबल एक्सटर्नल हार्ड डिस्क 3,699 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 4,999 रुपये है।

मोटोरोला मोटो M (4 GB रैम)

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि, बाजार में मोटो M स्मार्टफोन 17,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। जबकि, इस छूट के बाद फ्लिपकार्ट में इस स्मार्टफोन को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता हैं। इस स्मार्टफोन पर 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यूजर्स इस स्मार्टफोन को EMI में भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स है तो इस स्मार्टफोन पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।

आसुस जेनफोन 3 लेसर (4 GB रैम)

फ्लिप्कार्ट सेल में यह स्मार्टफोन 5000 रुपये के डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि, यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जबकि इस स्मार्टफोन की असली कीमत 19,900 रुपये है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 14,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन पर यूजर को EMI का भी ऑप्शन मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, एक्सिस बैंक यूजर्स क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं।

सैमसंग Galaxy On Nxt (3GB रैम)

फ्लिपकार्ट सेल में यह स्मार्टफोन 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन Nxt की कीमत 17,900 रुपये है, जबकि इस स्मार्टफोन को इस ऑफर के बाद 16,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही, इसमें 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

लेनोवो वाइब K5 नोट (4 GB रैम)

1000 रुपये के डिस्काउंट के बाद लेनोवो वाइब K5 नोट स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट सेल में मिल रही है। इस ऑफर के बाद इस स्मार्टफोन को 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि, इस स्मार्टफोन की असली कीमत 12,499 रुपये में मिल रहा है। फ्लिप्कार्ट इस स्मार्टफोन पर 10,500 रुपये का एक्सचेंज दे रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस स्मार्टफोन के खरीद पर आइडिया यूजर्स को 356 रुपए के रिचार्ज पर 90GB डाटा और 300 मिनट रोजाना कॉलिंग का ऑफर भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें:

GST से पहले महासेल, मोबाइल फोन पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

20000 रूपये से कम में आने वाले इन स्मार्टफोन्स की लुक के साथ स्पेसिफिकेशन्स भी है प्रीमियम

अमेजन स्मार्टफोन सेल: एप्पल और वनप्लस समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा Big Discount

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।