विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट से आईफोन 6 अब खरीद सकते हैं मात्र 9990 रुपये में, जानें क्या है ऑफर

By MMI TeamEdited By:
Updated: Wed, 04 Jan 2017 12:00 PM (IST)

क्या आप आईफोन 6 खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट नहीं बना पा रहा? अगर हां, तो हम आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आए हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। क्या आप आईफोन 6 खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट नहीं बना पा रहा? अगर हां, तो हम आपके लिए एक जबरदस्त ऑफर लेकर आए हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से एप्पल आईफोन 6 महज 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट इस पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। यह ऑफर 16 जीबी वाले स्पेस ग्रे वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के अलावा इस फोन पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इस फोन की वास्तिवक कीमत 35,990 रुपये है। 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ यह फोन 31,990 रुपये में मिल रहा है। साथ ही अगर ग्राहक एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि एक्सचेंज ऑफर में वो अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट भी दे रही है। वही, अगर बात की जाए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की, तो इन फोन्स पर भी एक्सचेंज के तहत 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

1. इसके लिए ग्राहक को फ्लिपकार्ट पर जाना होगा।

2. इसके बाद सर्च बार में iPhone 6 टाइप करें।

3. इनमें से आपको स्पेस ग्रे वाला ऑप्शन सेलेक्ट करना है।

4. इसके बाद आप यहां से इस फोन को खरीद सकते हैं।

5. ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू आपके मौजूदा फोन की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करेगी।