Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंटरनेट पर ये 5 चीजें खोजती हैं लड़कियां, जानें इनके बारे में

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 05 Jul 2017 04:11 PM (IST)

    लड़कियां इंटरनेट का इस्तेमाल किन चीजों के लिए सबसे ज्यादा करती हैं ये हम आपको इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    इंटरनेट पर ये 5 चीजें खोजती हैं लड़कियां, जानें इनके बारे में
    इंटरनेट पर ये 5 चीजें खोजती हैं लड़कियां, जानें इनके बारे में

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंटरनेट का इस्तेमाल पूरी दुनिया में हो रहा है। यूजर्स हर छोटी से छोटी बात का जवाब जानने के लिए इंटरनेट का उपयोग करने लगे हैं। देखा जाए तो इंटरनेट सूचना की पूरी दुनिया महज एक क्लिक दूर है। टेक्नोलॉजी से लेकर संगीत तक और इतिहास से लेकर फैशन तक यूजर्स हर जानकारी को इंटरनेट से खोज सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि लड़कियां इंटरनेट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा क्यों करती हैं? इस पोस्ट में हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लड़कियां इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढती हैं।

    1. ऑनलाइन शॉपिंग: लड़कियों का सबसे ज्यादा समय इंटरनेट पर ऑनलाइन शॉपिंग में जाता है। ज्यादातर लड़कियों को हर साइट के हर ऑफर्स के बारे में पता होता है।

    2. शब्द-अर्थ (meaning): अपनी शब्दावली (vocabulary) को बेहतर करने के लिए लड़कियों का सबसे अच्छा दोस्त इंटरनेट ही है। इससे वो किसी भी शब्द का मतलब और किसी भी शब्द को कैसे बोला जाए, इसकी जानकारी मिलती है।

    3. फेसबुक: अब लड़कियों को सेल्फी लेना कितना पसंद हैं ये तो हम सभी जानते हैं। ऐसे में लड़कियां उन सेल्फीज या फोटोज को पोस्ट करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल काफी ज्यादा करती हैं। फोटोज के अलावा अलग-अलग तरह के पोस्ट करने के लिए भी फेसबुक का उपयोग लड़कियां काफी करती हैं।

    4. हेल्थ टिप्स: अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए लड़कियां इंटरनेट पर टिप्स खोजती हैं।

    5. फैशन: इंटरनेट पर लड़कियां फैशन से संबंधित पोर्ट्ल, टिप्स या कई अलग-अलग तरीकों को खोजती हैं। साथ ही अपने फैशन आइकन को फॉलो करने के लिए भी लड़कियां इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं।

    यह भी पढ़ें:

    GST का असर, भारी डिस्काउंट के साथ 7000 रुपये से कम में मिल रहे लैपटॉप्स

    रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर हुआ खत्म, जानें क्या करना होगा आगे

    GST के बाद आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोन्स, जानिए