Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हैप्पी बर्थडे! गूगल मना रहा अपना 18वां जन्मदिन

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Tue, 27 Sep 2016 03:00 PM (IST)

    गूगल अब एडल्ट हो गया है| आज के दिन गूगल को 18 साल पूरे हो गए हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (साक्षी पण्ड्या)| गूगल अब एडल्ट हो गया है| आज के दिन गूगल को 18 साल पूरे हो गए हैं| जैसे गूगल हर खास दिन किसी बेहतरीन डूडल के साथ मनाता है, उसी तरह वो एक एनिमेटेड डूडल के साथ अपना जन्मदिन मना रहा है| गूगल डूडल के अनुसार अब गूगल आधिकारिक तौर पर एडल्ट हो चुका है|

    इस एनिमेटेड डूडल में G बना है जो गुब्बारे को फुलाते हुए दिख रहा है और वही अक्षर गूगल के बाकी शब्द लिखता हुआ नजर आ रहा है,

    पर यह करते करते वह इतनी फूंक मार देता है की पूरा गूगल शब्द आकाश में उड़ जाता है|


    वैसे गूगल को खुद ही अपने जन्मदिन की तारीख का ठीक से पता नहीं है| इसलिए गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है। अपने 15वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब होता है। गूगल ने अब तक सात सितंबर, आठ सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। साल 2002 में गूगल ने 27 सितंबर को अपना चौथा जन्मदिन मनाया था। लेकिन इसके अगले साल सात सितंबर और उसके अगले साल आठ सितंबर को गूगल ने अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि साल 2006 से अब तक गूगल 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मनाता आ रहा है।


    गूगल अपने 18 वें जन्मदिन पर दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनियों में से एक बन चुका है| यही नही गूगल आज के समय में लोगो की जिंदगी और जानकारी हासिल करने का एक अभिन्न हिस्सा भी है|
    आपको बता दें, गूगल को 1998 में लैरी पेज और सर्जी बिन द्वारा शुरू किया गया था|

    यह भी पढ़े,

    रिलायंस जिओ इफेक्ट, वोडाफोन 1जीबी की कीमत में दे रहा 10 जीबी 4जी डाटा बिल्कुल मुफ्त

    शाओमी का धमाकेदार ऑफर, मुफ्त में मिलेगा रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन, करना होगा ये

    सैमसंग कंपनी एक बार फिर बाजार में बेचेगी गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन

    खबरें और भी