विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समय रहते बाढ़ की चेतावनी देगा गूगल

By Manoj YadavEdited By:
Updated: Wed, 10 Feb 2016 10:49 AM (IST)

भारत के 170 क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी होगी उपलब्ध। तकनीक की दुनिया में परचम लहराने वाली कंपनी गूगल ने भारत के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब गूगल के जरिये भारत में कई क्षेत्रों से बाढ़ की पूर्व चेतावनी मिल सकेगी। गूगल ने बताया कि भारत में लोग 170 से

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तकनीक की दुनिया में परचम लहराने वाली कंपनी गूगल ने भारत के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब गूगल के जरिये भारत में कई क्षेत्रों से बाढ़ की पूर्व चेतावनी मिल सकेगी। गूगल ने बताया कि भारत में लोग 170 से ज्यादा क्षेत्रों के लिए "नदी के स्तर" के साथ-साथ बाढ़ की चेतावनी प्राप्त कर सकेंगे।

इन क्षेत्रों में केंद्रीय जल आयोग के सक्रिय केंद्र हैं। बाढ़ की चेतावनी गूगल वेब सर्च, गूगल नाउ कार्ड्स एप, गूगल मैप्स के साथ ही गूगल पब्लिक अलर्ट्स के होमपेज पर उपलब्ध होगी। इसे कंप्यूटर और मोबाइल दोनों ही माध्यमों पर देखा जा सकेगा।

गूगल की प्रोडक्ट मैनेजर पायल पटेल ने कहा, "आपदा की स्थिति में समय से जानकारी मिलना तैयारी का पहला कदम होता है। इसके जरिये हर साल प्राकृतिक आपदाओं से हजारों लोगों को बचाया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि इसकी सहायता से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोग तेज और सही फैसले ले सकेंगे। 2015 में गूगल ने भारत में चक्रवात की चेतावनी देने वाले अलर्ट्स की सुविधा शुरू की थी।

भारत में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं में बाढ़ सबसे अहम है। मानसून के मौसम में आने वाली भयंकर बाढ़ से भारत में हर साल औसतन तीन करोड़ लोग प्रभावित होते हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, भारत में बाढ़ से सालाना करीब 72 हजार वर्ग किमी जमीन प्रभावित होती है।