विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां पाएं सस्‍ता Nexus 5X, कीमत में 20 फीसद की कमी

By Monika minalEdited By:
Updated: Tue, 24 Nov 2015 11:02 AM (IST)

पिछले माह भारत में लांच हुआ Google Nexus 5X अब अमेजन इंडिया पर 23 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्‍ध है।

News Article Hero Image

पिछले माह भारत में लांच हुआ Google Nexus 5X अब अमेजन इंडिया पर 23 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध है।

Nexus 5X का 16GB वैरिएंट भारत में 31,900 रुपये में उपलब्ध था जो अब 24,573 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है यानि करीब 7,400 रुपये की कमी की गयी है। Nexus 5X 32GB अब 31,550 रुपये में उपलब्ध है जो 35,990 रुपये की कीमत के साथ लांच हुआ था।

धनतेरस के मौके पर दिए जाने वाले डिस्काउंट से भी अधिक डिस्काउंट के साथ यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर उपलब्ध हुआ है।

जेब्रॉनिक्स लेकर आया माइक के साथ प्रीमियम हेडफोन ‘इलेक्ट्रो हेड’

Google Nexus 5X में 5.2 इंच, कार्निंग गोरिलला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 1080p डिस्प्ले व स्नैपड्रगन 808 हेक्सा-कोर 64-बिट प्रोसेसर व 2GB के रैम लगा है। इसके अलावा इसमें डुअल-LED फ्लैश और 4K वीडियो रिकार्डिंग की क्षमता के साथ 12.3 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 2700 mAh बैटरी वाले इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें LTE सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth, GPS और USB Type-C port मौजूद है।