विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल ने बंद की अपनी 8 सेवाएं, क्या आपको पता है कौन-सी है यह, जानें

By MMI TeamEdited By:
Updated: Sun, 27 Nov 2016 12:00 PM (IST)

गूगल ने इस साल कई सारी नई सेवाएं शुरु की, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस साल गूगल ने अपनी कई सारी सेवाएं बंद भी कर दीं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो सेवाएं

News Article Hero Image

नई दिल्ली| गूगल ने इस साल कई सारी नई सेवाएं शुरु की, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस साल गूगल ने अपनी कई सारी सेवाएं बंद भी कर दीं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो सेवाएं:
Google Compare
गूगल ने सबसे पहली सेवा जो बंद की वो थी गूगल कंपेयर। गूगल का यह प्रोडक्ट आपको बीमा, ऑटो समेत कई सारे उत्पादों के बीच तुलना उपलब्ध करवाता था। बता दें कि गूगल ने यह सेवा 2015 में ही शुरू की थी।
Google Hangouts on Air

Image result for google hangouts on air
गूगल ने अपनी एक और अहम सेवा को इसी साल बंद कर दिया और वो है गूगल हैंगआउट। अब आप गूगल हैंगआउट की बजाए लाइव के लिए यू-ट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Nexus
गूगल ने तीसरा जो प्रोडक्ट बंद किया वो है नेक्सस। गूगल ने नेक्सस सेवा साल 2010 में शुरू की थी। इसके बाद गूगल ने पिक्सल फोन लॉन्च किया और इस तरह नेक्सस सेवा बंद कर दी गई।
Google Picasa

Image result for picasa
गूगल ने साल की शुरूआत में मार्च में अपने बहुत अहम प्रोडक्ट पिकासा को भी बंद कर दिया। इसे बंद करते हुए गूगल ने कहा कि अब हम गूगल फोटोज में ही एकीकृत सेवा उपलब्ध करवाएंगे।