Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वर्ष 2017 की ये लेटस्ट टेक्नोलॉजी लाइफ को बना देंगी और भी आसान

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jul 2017 10:27 AM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको साल 2017 की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में बताने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    वर्ष 2017 की ये लेटस्ट टेक्नोलॉजी लाइफ को बना देंगी और भी आसान
    वर्ष 2017 की ये लेटस्ट टेक्नोलॉजी लाइफ को बना देंगी और भी आसान

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इनोवेशन और टेक्नोलॉजी भविष्य और वर्तमान को नई तरीकों से बेहतर बनाने का काम रहे हैं। चाहें आप ऑफिस में हो या घर पर, गैजेट्स आपकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाते हैं। किसी भी काम को आसान बनाने में गैजेट्स का अहम योगदान है। साल 2017 में कई ऐसी तकनीकों पर काम किया जा रहा है जो भविष्य में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ नए गैजेट्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे यूजर्स को काफी मदद मिलेगी।

    1. चेहरे से होगी पेमेंट:

    चीन की एक स्टार्टअप कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर Face++ बनाया है। इसके जरिए फेस डिटेक्ट कर पेमेंट की जा सकती है। यूजर का चेहरा उसका यूनिक आईडी होगा। यह सॉफ्टवेयर भविष्य में काफी मददगार साबित हो सकता है।

    2. फ्लिप्स ह्यू स्मार्ट बल्बस:

    स्मार्ट बल्बस से यूजर्स की लाइफ काफी आसान हो जाएगी। उन्हें बल्ब जलाने और बंद करने के लिए बार-बार उठने की जरुर नहीं होगी। इसके ऑटोमेटिक रिमोर्ट होंगे जो आप अपने साथ रख सकते हैं और जब चाहें बल्ब को ऑन-ऑफ कर सकते हैं।

    3. अमेजन टैप:

    यह एक वायरलेस स्पीकर है जिसका माइक्रोफोन बटन ऑन कर आप म्यूजिक चलाने के लिए कमांड दे सकते हैं।

    4. फोन-चार्जिंग ऑटोमिक अलार्म क्लॉक:

    जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है इसमें टाइम, दिन/तारीक, तापमान, नमी और मून फेजेज दिए गए होंगे। इसे मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकेगा। साथ ही चार्ज भी किया जा सकेगा।

    खबरें और भी

    5. वायरलेस ग्लास कीबोर्ड:

    यह ब्लूटूथ इनेबल्ड है। इसमें QWERTY लेआउट के साथ टच-सेंसिटीव ग्लास डिजाइन दिया गया होगा। यह कीबोर्ड आईओअस, एंड्रायड, विंडोज और मैक ओएस एक्स डिवाइस के साथ काम करेगा।

    6. GoSun स्टोव:

    यह सौर ऊर्जा की मदद से अपने आप खाना बनाता है। कंपनी का कहना है कि यह 10 से 20 मिनट में स्टोव को 550 डिग्री तक गर्म कर देता है।

    7. Daqri's स्मार्ट हेलमेट:

    यह एक इंडस्ट्रियल डिवाइस है। ड्राइव करते समय इसमें चालक को अहम जानकारी नजर आती है। यह हेलमेंट भविष्य में काफी मददगार साबित हो सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    वर्ष 2020 तक 4 करोड़ 60 लाख घरों में होगा फ्री टीवी का इस्तेमाल: रिपोर्ट

    11000 के बजट में ये हैं 3 खास फीचर्स वाले 4जी स्मार्टफोन, जानिए

    GST के बाद मोबाइल बिल, स्मार्टफोन हुआ महंगा, इन जरुरी चीजों की भी बढ़ी कीमत