Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्री-जीएसटी सेल में खरीद रहे हैं मोबाइल, ये हैं 2017 के बेहतरीन स्मार्टफोन

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jun 2017 03:10 PM (IST)

    जीएसटी के आने से ठीक पहले तमाम स्मार्टफोन कंपनियां बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही हैं। ...और पढ़ें

    प्री-जीएसटी सेल में खरीद रहे हैं मोबाइल, ये हैं 2017 के बेहतरीन स्मार्टफोन
    प्री-जीएसटी सेल में खरीद रहे हैं मोबाइल, ये हैं 2017 के बेहतरीन स्मार्टफोन

    नई दिल्ली (जेएनएन)। जीएसटी लागू होने से पहले तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स बड़े डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके काम की है। अपनी इस रिपोर्ट में हमने उन स्मार्टफोन्स की जानकारी दी है जो बैटरी पावर, फीचर्स, डिजाइन और वैल्यू फॉर मनी सेगमेंट में बेहतरीन हैं। इस लिस्ट में हमने यूजर्स के लिए 17,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक के फोन्स को शामिल किया है।

    Samsung Galaxy S8:
    कीमत: 46,700 रुपये

    अगर आप एक बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं और आपका बजट भी हाई है तो यह स्मार्टफोन आपकी पहली पसंद बन सकता है। इसमें 5.8 इंच का QHD+(1440x2960 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक्सनोस प्रोसेसर और क्वालकॉम के 835 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक का बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    Google Pixel:
    कीमत: 57,000 रुपये

    यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें सिरी को टक्कर देने के लिए अस्सिटेंट दिया गया है। अगर आपका बजट हाई है तो ये फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। गूगल पिक्सल में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इसके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। साथ ही इसमें 5 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही यह फोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। यह फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है।

    Google Pixel XL:
    कीमत: 53900 रुपये

    गूगल पिक्सल में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इसके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। साथ ही इसमें 5 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.15 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही यह फोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। यह फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है।

    खबरें और भी

    Lenovo P2:
    कीमत: 16,999 रुपये से शुरु

    इस फोन में 5100 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आपको बता दें कि 15 मिनट की चार्जिंग में यूजर 10 घंटे तक फोन को इस्तेमाल (नॉर्मल यूज) कर सकता है। का कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 3 दिन की बैटरी लाइफ दे सकती है। साथ ही 18 घंटे का लगातार वीडियो भी बनाया जा सकता है। वहीं, इसे पावरबैंक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एमएसएम8953 प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    HTC U11:
    कीमत: 51,990 रुपये

    इसमें 5.5 इंच का क्वाड एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.45 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रायड 7.1 नॉगट पर काम करता है जिसपर एचटीसी की स्कीन दी गई है। भारत में इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और फुल एचडी रिकॉर्डिंग से लैस है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    OnePlus 3T:
    कीमत: 29,999 रुपये से शुरु

    फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी ऑप्टिक एमोलेड डिस्पले दिया गया है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.35 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी और 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, तो वहीं, 16 मेगापिक्सल का ही फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है और इसे एंड्रायड 7.0 नॉगट पर अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो डैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    यह भी पढ़ें:

    तनाव से निपटने के लिए पहनें दिल की धड़कन जैसा एहसास देने वाला रिस्टबैंड

    अमेजन स्मार्टफोन सेल: एप्पल और वनप्लस समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा Big Discount

    माइक्रोमैक्स ने सिर्फ 50 दिन में सेल किये भारत 2 के 5 लाख हैंडसेट्स