Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोकिया एंड्रायड स्मार्टफोन्स 8 मई को भारत में हो सकते हैं लॉन्च, एचएमडी ग्लोबल ने भेजे मीडिया इनवाइट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 04 May 2017 12:30 PM (IST)

    Nokiapoweruser.com के मुताबिक, कंपनी भारत में नोकिया 3,5,6 और नोकिया 3310 8 मई को लॉन्च कर सकती है। इसके लिए HMD ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर मीडिया इनवा ...और पढ़ें

    नोकिया एंड्रायड स्मार्टफोन्स 8 मई को भारत में हो सकते हैं लॉन्च, एचएमडी ग्लोबल ने भेजे मीडिया इनवाइट
    नोकिया एंड्रायड स्मार्टफोन्स 8 मई को भारत में हो सकते हैं लॉन्च, एचएमडी ग्लोबल ने भेजे मीडिया इनवाइट

    नई दिल्ली (जेएनएन)। नोकिया के स्मार्टफोन्स यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही अपना पहला एंड्रायड फोन नोकिया 6 लॉन्च किया है। आपको बता दें, नोकिया के सभी एंड्रायड फोन्स HMD ग्लोबल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे हैं। नोकिया 6 लॉन्च करने के बाद कंपनी ने नोकिया 3 और नोकिया 5 को लॉन्च करने की बात कही थी। इसी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। Nokiapoweruser.com के मुताबिक, कंपनी भारत में नोकिया 3,5,6 और नोकिया 3310 8 मई को लॉन्च कर सकती है। इसके लिए HMD ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर मीडिया इनवाइट भेजना भी शुरु कर दिए हैं।

    HMD ग्लोबल के प्रेस इनवाइट में लिखा है, “HMD ग्लोबल आपको मुख्य उत्पाद अधिकारी जूहो सरविकस के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित करता है”। यह इवेंट 8 मई 2017 को शाम 6 बजे नई दिल्ली में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस इवेंट में नोकिया के सभी नए स्मार्टफोन्स और नोकिया 3310 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, फोन्स की कीमत और उपलब्धता के बारे में भी इवेंट में ही बताया जाएगा। इनकी कीमत एंट्री-लेवल और मिड-रेंज तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। हाल ही में कई खबरें आई थीं, जिसमें इन नोकिया फोन्स को मई या जून में लॉन्च (भारत) करने की बात कही गई थी।

    नोकिया 6 के फीचर्स:

    यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी भी दी गई है। Nokia 6 को 6000 सीरीज एलूमिनियम से बनाया गया है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटो फोक्स और डुअल-टोन फ्लैश से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3जी/4जी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    सैमसंग Galaxy Note 8 की कॉन्सेप्ट वीडियो और फोटो हुई जारी, देखिए इसका शानदार लुक

    Google पिक्सल और पिक्सल XL स्मार्टफोन 13000 रुपये के कैशबैक के साथ उपलब्ध

    Oppo F3 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, ड्यूल सेल्फी कैमरा और 4 जीबी रैम हो सकती है खासियत