Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सबसे पहले आपको मिलेंगे व्हाट्सएप फेसबुक समेत पॉपुलर एप्स के लेटेस्ट फीचर्स, जानें कैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Jul 2017 03:38 PM (IST)

    अगर आप किसी भी एप में आए नए अपडेट को सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ये स्टेप्स आपके बेहद काम आएंगे ...और पढ़ें

    सबसे पहले आपको मिलेंगे व्हाट्सएप फेसबुक समेत पॉपुलर एप्स के लेटेस्ट फीचर्स, जानें कैसे
    सबसे पहले आपको मिलेंगे व्हाट्सएप फेसबुक समेत पॉपुलर एप्स के लेटेस्ट फीचर्स, जानें कैसे

    नई दिल्ली (जेएनएन)। जब भी किसी एप पर नए अपडेट आते हैं तो सबसे पहले उसे बीटा वर्जन पर उपलब्ध कराया जाता है। उसके बाद ही आम यूजर्स के लिए जारी किया जाता है। बीटा वर्जन से आम यूजर्स तक फीचर्स को आने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में हर यूजर चाहता है कि किसी भी एप में आया नया अपडेट सबसे पहले उनके फोन में आए। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आपको बीटा टेस्टर बनना होगा। यह गूगल का प्रोग्राम है। इसके लिए रजिस्टर करना बहुत ही आसान है। एंड्रायड यूजर्स गूगल बीटा टेस्टर बनने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

    कैसे बनें बीटा टेस्टर?

    1- सबसे पहले गूगल पर जाएं। यहां आपको Google Beta Tester टाइप करना होगा। जो पहला लिंक आए उसपर क्लिक कर दें। आप नीचे दिए गए लिंक पर भी जा सकते हैं।
    https://play.google.com/apps/testing/com.google.android.googlequicksearchbox

    2- यहां आपको Become a tester पर क्लिक करना है। इसके बाद आप गूगल बीटा टेस्टर बन जाएंगे। इसके बाद आप किसी भी एप का बीटा वर्जन डाउनलोड कर पाएंगे।

    यहां जानें कैसे डाउनलोड करें व्हाट्सएप बीटा वर्जन:

    1. इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।

    2. यहां बायीं तरफ ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले आइकन पर टैप करें। यहां आपको एप्स एंड गेम्स का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें।

    3. यहां आपको ऊपर चार ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें अपडेट्स, इंस्टॉल्ड, लाइब्रेरी और बीटा शामिल होगा।

    4. इसमें बीटा पर क्लिक करें। यहां से आप इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल कर पाएंगे। अगर व्हाट्सएप का बीटा वर्जन उपलब्ध होगा तभी उसे डाउनलोड किया जा सकेगा। 

    5. अब व्हाट्सएप में जो भी नए फीचर आएंगे आप उसका इस्तेमाल बाकि यूजर्स से पहले कर पाएंगे।

    इसी तरह आप बाकि एप्स का बीटा वर्जन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    कम रैम वाले लैपटॉप या पीसी की स्पीड कर सकते हैं Fast, फॉलो करें यह स्टेप्स

    खो गया हो आधार कार्ड तो अपनाएं ये प्रक्रिया, मिनटों में मिलेगी डुप्लीकेट कॉपी

    मोबाइल हेडफोन जैक को चुटकी में करें ठीक, ये है तरीका