Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12 अल्ट्रापिक्सल रियर कैमरा और 4जीबी रैम से लैस एचटीसी 10 पर मिल रहा है 6700 रुपये का डिस्काउंट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 23 Aug 2016 03:47 PM (GMT+05:30)

    कुछ महीने पहले ही एचटीसी कंपनी अपना एक स्मार्टफोन लांच किया था। कंपनी अपने एचटीसी 10 हैंडसेट पर 100 डॉलर यानि करीब 6,700 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कुछ महीने पहले ही एचटीसी कंपनी अपना एक स्मार्टफोन लांच किया था। कंपनी अपने एचटीसी 10 हैंडसेट पर 100 डॉलर यानि करीब 6,700 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ये ऑफर फिलहाल सीमित समय के लिए अमेरिका में दिया जा रहा है। इस फोन की वास्तविक कीमत 699 डॉलर यानि करीब 47,000 रुपये है जो डिस्काउंट के बाद 599 डॉलर यानि करीब 40,300 रुपे में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस डिस्काउंट का लाभ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से उठा सकते हैं।

    एचटीसी 10 में क्या है खास?

    इस फोन में 5.2 इंच की क्वाड एचडी सुपर एलसीडी डिस्पले दी गई है जिसकी पिक्सल डेनिसिटी 564 पीपीआई है। ये फोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 GB रैम से लैस है। इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल लेजर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल फोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, ओआईएस से लैस 5 MP के फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3G और 4G जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, 3000 MAh की बैटरी भी दी गई हैं।

    यह भी पढ़े,

    शाओमी के इस स्मार्टफोन पर हुई 2000 रुपये की कटौती

    कोटक महिंद्रा मानसून बोनंजा ऑफर: 50 फीसदी रियायत के साथ अब कम ब्याज दर पर मिलेगा होम और बिजनेस लोन

    मात्र 99 रुपये में इस एप के जरिए एंड्रायड यूजर्स को मिलेगा 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट