विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी! इस कंपनी ने इंटरनेट डाटा पैक में की 50 फीसदी की कटौती

By MMI TeamEdited By:
Updated: Wed, 18 May 2016 04:00 PM (IST)

अपने डाटा पैक्स की कीमत को 50 फीसदी तक घटा दिया है। जिसके चलते अब ग्राहक 3जी और 4जी नाइट डाटा पैक मात्र 125 रुपये में डलवा सकते हैं

News Article Hero Image

आईडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मोबाईल नेटवर्क ग्रुप आईडिया ने अपने डाटा पैक्स की कीमत को 50 फीसदी तक घटा दिया है। जिसके चलते अब ग्राहक 3जी और 4जी नाइट डाटा पैक मात्र 125 रुपये में डलवा सकते हैं। यही नहीं, कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए ट्विन डाटा पैक की भी पेशकश की है जिसके तहत ग्राहकों को 30 फीसदी तक की छूट मिलेगी। 115 रुपये प्रति महीने में आपको 500 एमबी डाटा मिलेगा जिसे 250 एमबी दिन में और 250 एमबी रात में यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि इस प्लान में 40 जीबी का भी प्रावधान हैं जिसमें से 20 जीबी डाटा दिन में दिया जाएगा और 20 जीबी रात में दिया जाएगा।

पढ़े, झूठ नहीं है ये खबर, 1 जीबी रैम और अन्य खूबियों के साथ आया 99 रुपये का ये स्मार्टफोन, फटाफट करें बुक

आपको बता दें कि ये पैक्स खासतौर से उन यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं जो नौकरीपेशा हैं। पूरा दिन ऑफिस में काम करने के बाद अगर रात को भी आप सर्फ करना चाहते हैं तो किफायती कीमतों में इंटरनेट चला सकते हैं। ये प्लान ग्राहकों को काफी पसंद आएगा क्योंकि आज हर कोई किफायती कीमत में ज्यादा इंटरनेट यूज करना चाहता है।

अभी आईडिया में 259 रुपये में 1 जीबी का 3जी/4जी डाटा दिया जाता है। वहीं, 296 में डबल डाटा पैक उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें से 1 जीबी दिन में यूज किया जा सकता है और 1 जीबी रात में यूज किया जा सकता है।