Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी! महज 1 रुपये में आईडिया दे रही है अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2016 12:40 PM (IST)

    स ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को महज 1 रुपये में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टेलिकॉम बाजार में चल रहे प्राइस वार के बीच आईडिया कंपनी ने भी अपने यूजर्स के लिए शानदार प्लान लांच किया है। जिसे सुनकर यूजर्स काफी खुश होने वाले हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को महज 1 रुपये में अनलिमिटेड 4जी इंटरनेट डाटा दे रही है। क्या हुआ यकीन नहीं हो रहा, अरे ये बिल्कुल सच है लेकिन ध्यान रहे कि यूजर के पास आईडिया का नंबर और 4जी स्मार्टफोन होना चाहिए।

    क्या है ऑफर?

    इसमें यूजर को महज 1 रुपये में यूजर्स अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। ये ऑफर सिर्फ 1 घंटे के लिए ही होगा। ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड समय के लिए ही उपलब्ध है। आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ नए व पुराने दोनों ही यूजर उठा सकते हैं।

    कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

    1 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा यूज करने के लिए यूजर को अपने आईडिया के नंबर से 411 डायल करना है। इसके बाद जो भी इंस्ट्रक्शन दिए जाएं उन्हें फॉलो करें। ध्यान रहे कि आपके फोन में 1 रुपये से ज्यादा बैलेंस होना चाहिए।

    जाहिर है कि रिलायंस जिओ के प्लान्स सामने आने के बाद लगभग हर टेलिकॉम कंपनी यूजर्स के लिए सस्ते प्लान्स लांच कर रही है। इससे पहले एयरटेल ने भी विदेश यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक पेश किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े,

    फ्लिपकार्ट पर iPhone 7 और iPhone 7 Plus की प्री-बुकिंग्स शुरु, जल्दी करें

    इन नंबर्स से आ रही है कॉल तो बिल्कुल न उठाएं, हो सकती है पाकिस्तानी साजिश

    खतरा! ये फोन है आपके पास तो ट्रैक और शेयर हो रही है आपकी हर जानकारी