विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइओएस 7.1.1 जल्द आएगा

By Edited By:
Updated: Sat, 19 Apr 2014 11:01 AM (IST)

एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम आइओएस के नए वर्जन आईओएस 8 आने की चर्चाओं के बीच कंपनी ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को ही अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है।

News Article Hero Image

वॉशिंगटन। एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम आइओएस के नए वर्जन आईओएस 8 आने की चर्चाओं के बीच कंपनी ने पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम को ही अपडेट करने का काम शुरू कर दिया है।

एपल जल्द ही आइओएस 7.1.1 लांच करने वाली है। बताया जाता है कि कंपनी के नए आइफोन व आइपैड आइओएस 7.1.1 पर ही लांच होंगे।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें देने वाली वेबसाइट 9टू5मैक के मुताबिक आईओएस 7.1.1 में बैटरी ड्रेन, लैग, ब्लूटुथ और वाई-फाई कनेक्शन फेल जैसी समस्याओं को भी दुरस्त कर पेश किया जाएगा, जो आइओएस 7.1 में आती हैं।

हालांकि कंपनी इस अपडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम को कब लांच करेगी, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

पढ़ें: कारप्ले फीचर के साथ आईओएस

पढ़ें: फ्लोर प्लान बताएगा स्मार्टफोन

- नई दुनिया