Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लिपकार्ट का फादर्स डे पर खास ऑफर, सस्ते में आईफोन खरीदने का मौका

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jun 2017 07:11 PM (GMT+05:30)

    फ्लिपकार्ट 8 से 10 जून के बीच में आईफोन 6 पर जबरदस्त डिस्काउंट देगा ...और पढ़ें

    फ्लिपकार्ट का फादर्स डे पर खास ऑफर, सस्ते में आईफोन खरीदने का मौका
    फ्लिपकार्ट का फादर्स डे पर खास ऑफर, सस्ते में आईफोन खरीदने का मौका

    नई दिल्ली (जेएनएन)। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिप्कार्ट ‘फादर्स डे’ पर अपने यूजर को एक शानदार ऑफर दे रहा है। फ्लिपकार्ट आईफोन 6 स्मार्टफोन को फादर्स डे के अवसर पर बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध करा रहा है। आपको बता दें कि आईफोन 6 के 16 GB वेरिएंट पर यह ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर इस फोन को मात्र 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर 8 जून से 10 जून तक के लिए है।

    आपको बता दें कि आईफोन 6 का 16 GB वेरिएंट पहले से ही फ्लिप्कार्ट पर छुट के बाद उपलब्ध है। ऐसे में फादर्स डे के मौके पर फ्लिपकार्ट इस फोन को और कम कीमत में पेश कर सकती है। याद रहे कि, 18 जून को पूरे दुनियाभर में फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके को और खास बनाने के लिए फ्लिपकार्ट की ओर से इस ऑफर को पेश किया जा रहा है।

    क्या है ऑफर?

    फिलहाल, फ्लिपकार्ट साइट पर आईफोन 6 (स्पेस ग्रे) के 32 GB वेरिएंट पर 32 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। ऑफर के बाद इस फोन को 24,990 रुपये की कीमत के साथ ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा साइट पर यूजर्स को 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन को EMI में भी 4,165 प्रति माह पर खरीदा जा सकता है। वहीँ, इसके 16 GB वेरिएंट (सिल्वर और गोल्ड कलर) को 36,990 और 36,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। आईफोन 6 के इस कलर वेरिएंट में भी यूजर्स को 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा।

    आईफोन 6 के फीचर्स:

    आईफोन 6 के फीचर्स की बात करें तो, इसमें 4.7 इंच का रेटीना एचडी डिस्पले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 750x1334 पिक्सल दिया गया है। यह फोन 64 बिट ए8 चिप एम8 मोशन प्रोसेसर और 1 GB रैम से लैस है। इसमें 16 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। आईफोन 6 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की मोटाई 6.9 मिलीमीटर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus 5 स्मार्टफोन, कंपनी के सीईओ ने की घोषणा

    एप्पल ने बताया कितनी कीमत पर बिकेगा मैकबुक प्रो और मैकबुक

    ये हैं 5 सस्ते 4G स्मार्टफोन, कीमत 8000 रुपये से भी कम