Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JioFi वायरलेस राउटर फ्लिप्कार्ट पर महज 1999 रुपये में उपलब्ध

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Apr 2017 01:47 PM (IST)

    JioFi M2 वायरलेस राउटर को आप फ्लिपकार्ट से महज 1999 रुपये में खरीद सकते हैं ...और पढ़ें

    JioFi वायरलेस राउटर फ्लिप्कार्ट पर महज 1999 रुपये में उपलब्ध
    JioFi वायरलेस राउटर फ्लिप्कार्ट पर महज 1999 रुपये में उपलब्ध

    नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट आज अपने यूजर के लिए कुछ खास लेकर आई है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को JioFi M2 वायरलेस राउटर पर बहुत ही बढ़िया डिस्काउंट दे रही है। आपको बता दें कि अगर आप भी इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास आज है एक सुनहरा मौका। 2,499 रुपये की कीमत में मिलने वाले JioFi  M2 राउटर को आप फ्लिपकार्ट से महज 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

    इसके फीचर्स की अगर बात करें तो, इसके जरिये आप हाई डेफिनेशन में वॉयस कॉल और वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसमें 150 Mbps तक की डाउनलोड की स्पीड है और तेज वेब ब्राउजिंग के लिए 50 Mbps तक की अपलोड स्पीड दी गई है। इसके साथ ही इसमें रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें केबल बैटरी, अडाप्टर दिया गया है। आप अपने JioFi डाटा कार्ड को कभी भी, कहीं भी कनेक्ट और शेयर कर सकते हैं।

    इसके अलावा इसमें आपको 32 GB तक की मेमोरी स्टोरेज मिलेगी। इसके जरिये आप 4G की स्पीड में इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन गेम भी खेल सकते हैं। यह राउटर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। जिसमें आपको 1 साल तक की वारंटी मिलेगी। इसके साथ ही उपभोक्ता को 5 प्रतिशत तक की एक्स्ट्रा छूट भी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें:

    स्मार्टफोन बाजार में 2018 तक 62 फीसदी बढ़ जाएगी मोबाइल की बिक्री: रिपोर्ट

    जियो की 4जी स्पीड है एयरटेल की 3जी स्पीड से भी कम: रिपोर्ट

    बीएसएनएल ने निकाला जियो का तोड़, 333 रुपये में दे रहा 270 जीबी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग

    खबरें और भी