विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोलकाता बना पहला 'वाई-फाई लैस मेट्रो सिटी'

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 06 Feb 2015 02:22 PM (IST)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत का पहला पूर्णतया वाई-फाई एनेबल्‍ड मेट्रो सिटी बन गया। यहां रिलायंस जियो सर्विस उपलब्‍ध करा रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत का पहला पूर्णतया वाई-फाई एनेबल्ड मेट्रो सिटी बन गया। यहां रिलायंस जियो सर्विस उपलब्ध करा रहा है।

शुरुआत में वाई-फाई सर्विस को फ्री रखा गया है। इस सर्विस का उद्घाटन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया और इसे पहली बार पार्क स्ट्रीट पर उपलब्ध कराया गया। इसके बाद यह सर्विस दक्षिणी कोलकाता के घरीयाहाट में उपलब्ध हुआ और अप्रैल 2015 के अंत तक पूरा शहर वाई-फाई युक्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया है, ‘All my wifi friends, I am tweeting using #wifikolkata. So proud to be first WiFi Metro city in India.

रिलायंस जियो के स्पोक्सपर्सन ने कहा, ‘हमने शहर में 500 किमी तक केबल बिछाया है। कोलकाता के महत्वपूर्ण हिस्से को कवर कर लिया गया है और अन्य हिस्सों में भी काम जारी है।‘

किसी भी वाई-फाई डिवाइस पर इस सर्विस के लिए दिए गए पासवर्ड से इंटरनेट जोन में लॉग ऑन करना है। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह सर्विस केवल वाई-फाई ऑप्शन पर क्लिक करने से आ जाएगा।

नई दिल्ली में भी यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। कुछ हिस्सों जैसे खान मार्केट और कनॉट प्लेस में शुरू भी कर दी गयी है।

पढ़ें: वाराणसी के घाटों पर होगा वाई-फाई का शुभारंभ