Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का तीसरा और आखिरी दिन, मिलेगा 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 10 Aug 2016 11:09 AM (IST)

    अमेजन की ग्रेट इंडिया सेल का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पिछले दो दिनों में अमेजन ने ग्राहकों को कई ऑफर्स दिए हैं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अमेजन की ग्रेट इंडिया सेल का आज तीसरा और आखिरी दिन है। पिछले दो दिनों में अमेजन ने ग्राहकों को कई ऑफर्स दिए हैं। जाहिर है कि पहले दिन अमेजन के लिए अब तक का सबसे बड़ा बंपर दिन रहा। वहीं, दूसरे दिन देखा जाए तो बहुत ज्यादा डील नहीं देखी गई जो लोगों को पसंद आई हों। ठीक ऐसा ही आज भी है, पहले की डील्स का आप लाभ उठा सकते हैं। अगर आप आज कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी।

    आपको बता दें कि नेटवर्किंग डिवाइसेस पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट, हेडफोन्स पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट, प्रिंटर्स पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट जैसे ही ऑफर्स आपको आज देखने को मिलेंगे। कुछ ऑफर्स ऐसे हैं जो आज भी चलेंगे।

    Xiaomi Mi 5

    ये एक बेहतरीन स्मार्टफोन है जिसके ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप भी ये फोन लेना चाहते हैं तो ये सही समय है इस फोन को लेने का।

    Obi Worldphone SF1

    इस फोन का 16 जीबी वेरिएंट 7999 रुपये और 32 जीबी वेरिएंट 9999 रुपये में उपलब्ध है। ये फोन एक शानदार डिजाइन, बैटरी लाइफ और कैमरा से लैस है।

    Samsung On7 Pro

    पिछले साल अक्टूबर में लांच हुआ ये फोन महज 10190 रुपये में दिया जा रहा है। इस सेल के तहत आप इस फोन को कम दामों में घर ला सकते हैं।

    इसके अलावा कुछ और स्मार्टफोन्स पर भी अच्छी डील्स आपको मिल सकती हैं जैसे माइक्रोमैक्स विन डब्ल्यू, कैनवस 2 कलर्स, कैनवर नाइट्रो 2, सैमसंग गैलेक्सी नोट एज।

    Amazon Kindle ebook readers

    अमेजन Kindle ebook readers पर डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही Kindle Paperwhite लेना चाहते हैं तो इसपर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Kindle Paperwhite वाइ-फाइ और 3जी वेरिएंट में उपलब्ध है।

    आपको बता दें कि अगर आप अमेजन प्राइम मेंबर हैं तो आपको इन सभी डील्स का नॉर्मल यूजर से पहले एक्सेस मिलेगा। अगर आप अभी अमेजन प्राइम पर अपना अकाउंट बनाते हैं तो आपको 60 दिन का फ्री ट्रायल मिलेगा और उसके बाद 499 रुपये प्रति/वर्ष का शुल्क देना होगा। जिसमें आप कितने के भी ऑर्डर को महज 1 दिन में मंगवा सकते हैं।

    अगर आप अमेजन एप के जरिए एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको 10 फीसदी का ऑफ मिलेगा और अगर वेबसाइट से करते हैं तो 7.5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें कि इस छूट का लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 5000 की शॉपिंग करनी होगी। इसके अलावा हर कार्ड पर ज्यादा से ज्यादा 1500 रुपये का ही डिस्काउंट मिलेगा।

    खबरें और भी

    इसके अलावा कुछ डील्स का लाभ उठाने के लिए आपको अमेजन एप डाउनलोड करनी होगी।


    यह भी पढ़े,

    एपल ऑफर! सिर्फ बताएं कौन से कलर का आईफोन है पसंद और फ्री में ले जाएं आईफोन 7

    अरे वाह! अब एटीएम से कैश ही नहीं पिज्जा भी मिलेगा

    स्नैपडील लाया 'विश फॉर इंडिया' सेल, हार्डडिस्क पेनड्राइव मोबाइल समेत कई गैजेट पर मिल रही है छूट