Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lenovo इस स्मार्टफोन पर दे रहा है Big डिस्काउंट, 13 एमपी कैमरा से है लैस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 20 Feb 2017 12:14 PM (IST)

    लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है ...और पढ़ें

    Lenovo इस स्मार्टफोन पर दे रहा है Big डिस्काउंट, 13 एमपी कैमरा से है लैस
    Lenovo इस स्मार्टफोन पर दे रहा है Big डिस्काउंट, 13 एमपी कैमरा से है लैस

    नई दिल्ली। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, तो हम आपके लिए एक शानदार ऑफर लाएं हैं। दरअसल, लेनोवो कंपनी अपने वाइब के5 नोट स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दे रही है। वाइब के5 के 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। इस फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद यह फोन 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। यह फोन ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

    कैसे उठाएं ऑफर का लाभ?

    1. इसके लिए यूजर्स को फ्लिपकार्ट पर जाना होगा।

    2. यहां उन्हें Lenovo Vibe K5 Note सर्च करना है।

    3.जो पहला ऑफर आपके सामने आए, उसे क्लिक कर दें।

    4. यहां से आप इस फोन को खरीद सकते हैं।

    5. इसके अलावा आप सीधा नीचे दिए गए लिंक पर भी जा सकते हैं।

    https://www.flipkart.com/lenovo-vibe-k5-note-gold-32-gb/p/itmejj6kczvxej4g?pid=MOBEJJ6K5A3GQ9SU&srno=s_1_1&otracker=search&lid=LSTMOBEJJ6K5A3GQ9SUZERSAR&qH=aeb62d33a494afd6

    लेनोवो के5 नोट के फीचर्स: 5.5 इंच के फुल एचडी डिस्पले के साथ ये फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। ये फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज मीडिया टेक हेलियो पी10 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही ये फोन डॉल्बी अटमॉस वाला 1.5वॉट स्पीकर से लैस है। वहीं, बैटरी की बात की जाए तो इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, वीओएलटीई, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़े,

    Moto Days Sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है Flat डिस्काउंट और 20000 रुपये तक का ऑफर

    वोडाफोन और आइडिया के बीच महीनेभर में समझौता संभव, बनेगी भारत की सबसे बड़ी कंपनी

    इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई 14000 रुपये की भारी कटौती, 23 एमपी कैमरा है खासियत