Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभी भी 7999 रुपये का यह फोन मिल रहा है 1499 रुपये में

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Mon, 08 Aug 2016 01:11 PM (IST)

    अगर आप लंबे समय से लेनोवो वाइब K5 प्लस खरीदने का मन बना रहे थे तो अब इसे खरीदने का सही समय आ गया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अगर आप लंबे समय से लेनोवो वाइब K5 प्लस खरीदने का मन बना रहे थे तो अब इसे खरीदने का सही समय आ गया है। जब इस फ़ोन को लांच किया गया था तो इसकी कीमत 8,499 रुपये थी| इस समय फ्लिपकार्ट इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत 1499 रुपये में बेच रहा है। बिना एक्सचेंज के ये फोन फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

    पढ़ें, अब टीवी देखने का अनुभव होगा और भी शानदार, सैमसंग ने बेहतर तकनीक के साथ लांच किए 44 नए टीवी

    हम आपको बताते हैं की कैसे उठाएं एक्सचेंज ऑफर का फायदा-
    - यूजर को सबसे पहले अपने पुराने फोन की कंडीशन एक्सचेंज ऑफर फॉर्म में फिल करनी है।
    - ध्यान रहे फ्लिपकार्ट सिलेक्टेड हैंडसेट्स पर ही एक्सचेंज ऑफर देती है।
    - एक्सचेंज ऑफर का फायदा तभी मिल पाएगा जब आपका पुराना फोन कंपनी के टर्म्स और कंडीशन्स पर खरा उतरता है।
    - फोन की डिटेल भरने के बाद आपको अपने एड्रेस पर अवेलिबिलिटी है या नहीं ये चेक करने के लिए पिनकोड डालना है।
    - अगर आपके पिन कोड पर फोन की डिलीवरी अवेलेबल है तो 'Buy Now' पर क्लिक करें।
    - ऑडर प्लेस प्लेस होने के बाद कंपनी की तरफ से आपका नया फोन शिप किया जाएगा। जब आपके पास नई डिवाइस पहुंचे तभी आपको अपना पुराना हैंडसेट डिलीवरी एजेंट को हैंडओवर करना पड़ता है।

    आपको जरा इस फोन के फीचर्स याद दिल दें, लेनोवो का ये स्मार्टफोन 5 इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो फुल एचडी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616, 2GB रैम के साथ इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर है।
    फोन में 16 GB इंटरनल मेमोरी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ये डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS जैसे ऑप्शन्स मौजूद हैं। फोन को पावर देने का काम 2750 mAh की बैटरी करेगी।