विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलजी को भारत में पूरे हुए 20 साल, दे रहा 20000 रुपये तक का कैशबैक

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Thu, 20 Apr 2017 06:29 PM (IST)

कंपनी ने एलजी यूजर्स के लिए एक कॉन्टेस्ट की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को अपने एलजी से संबंधित एक्सपीरियंस को एलजी की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर करना होगा

एलजी को भारत में पूरे हुए 20 साल, दे रहा 20000 रुपये तक का कैशबैक
एलजी को भारत में पूरे हुए 20 साल, दे रहा 20000 रुपये तक का कैशबैक

नई दिल्ली (जेएनएन)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के भारत में 20 साल पूरे होने की चलते कंपनी 'Celebrating Togetherness' कैंपेन के तहत स्मार्टफोन्स, साउंड बार और टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर डिस्काउंट दे रही है। इस कैंपेन के तहत कंपनी कई स्पेशल डिस्काउंट भी दे रही है। साथ ही ग्राहकों को ईएमआई ऑप्शन्स, 20,000 रुपये तक का कैशबैक और एलजी प्रोडेक्ट की खरीद पर फ्री गिफ्ट्स दिए जाएंगे। यह ऑफर कंपनी का आधिकारिक वेबसाइट पर दिया जा रहा है। इस दौरान किस प्रोडेक्ट पर कितनी छूट मिल रही है, ये हम आपको बता देते हैं।

किस प्रोडेक्ट मिलेगी कितनी छूट?

LG V20 स्मार्टफोन पर 20 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन की कीमत 54,999 रुपये है। इसके रियर-फ्रंट कैमरा में वाइड-एंगल लेंस और डुअल डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी खरीद के साथ यूजर्स को फ्री बैक कवर भी दिया जाएगा। वहीं, जो ग्राहक LG K10, LG Stylus 3, Stylus 2 Dual और Stylus 2 Plus खरीदेंगे, उन्हें फ्री फ्लिप कवर दिए जाएंगे। इसके अलावा साउंड बार्स और टीवी जैसे प्रोडेक्ट्स पर कैशबैक और 20 महीने का ईएमआई ऑप्शन दिया जा रहा है। LG X-Boom speaker के साथ फ्री Mic दी जा रही है।

इसके साथ ही कंपनी ने एलजी यूजर्स के लिए एक कॉन्टेस्ट की घोषणा की है। उपभोक्ताओं को अपने एलजी से संबंधित एक्सपीरियंस को एलजी की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर करना होगा। यही नहीं, उपभोक्ता एलजी के फेसबुक पेज पर भी अपनी स्टोरी अपलोड कर सकते हैं। चुनिंदा कहानियों को हर हफ्ते ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा अंतिम विजेता को कंपनी के टीवी कमर्शियल फिल्म में आने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

शाओमी Redmi 4A को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, मात्र 75 सेकेंड में बिके ढाई लाख स्मार्टफोन्स

Oppo F3 स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा के साथ 4 मई को भारत में होगा लॉन्च

शाओमी Mi 6 के ये बड़े 6 फीचर्स बनाते हैं इसे खास