Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस आदमी ने बिना पैराशूट लगाई 25000 फीट की ऊंचाई से छलांग

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2016 01:44 PM (IST)

    स्कायडाइविंग का अपना अलग ही मजा है। जिन्हें शौक होता है वो इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपने सुना होगा कि लोग कई हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्कायडाइविंग का अपना अलग ही मजा है। जिन्हें शौक होता है वो इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। आपने सुना होगा कि लोग कई हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाते हैं। हालांकि, उनके साथ सेफ्टी के ऑप्शन होते हैं। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वो अद्भूत है।

    क्या आप भी स्कायडाइविंग करने के शौकीन हैं, अगर हां, तो क्या आप बिना पैराशूट के कई हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगा सकते हैं। क्या हुआ डर गए आप, लेकिन Luke Aikins नाम के इस दिलेर व्यक्ति ने ऐसा कर दिखाया है। जी हां, Luke Aikins ने बिना पैराशूट के 25000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई है।

    इस दौरान Luke Aikins के साथ उनके तीन अस्सिटेंट मौजूद थे। छलांग लगाते समय Luke Aikins के पास एक जीपीएस, एक कैमरा, एक कम्यूनिकेशन डिवाइस और एक ऑक्सीजन मास्क था जो कि उन्होंने करीब 18000 फुट पर अपने तीन में से एक अस्सिटेंट को दे दी थीं।

    Luke Aikins के लिए 10000 स्कवायर फुट का नेट लगाया गया था जिसपर वो लैंड कर सकें। बिना पैराशूट और विंगशूट के Luke Aikins कुछ ही मिनटों में सुरक्षित उस नेट पर आ गिरे।

    Luke Aikins के स्कायडाइविंग कंस्लटेंट Felix Baumgartner ने बताया कि उन्होंने 2 साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये कारनामा किया है।

    Luke Aikins ने कैसे दिया इस कारनामे को अंजाम?

    आपको बता दें कि नेट को स्पेट्रा से बनाया गया था जो कि हाई-डेंसिटी पोलिथाइलेन से बनी है जो की स्टील से भी मजबूत है। नेट में 4 एयर सिलेंडर लगाए गए थे जिन्होंने Luke Aikins की रफ्तार को थोड़ा कम किया जिससे वो सुरक्षित लैंड कर पाएं। इसके अलावा Luke Aikins ने ऑक्सीजन मास्क भी पहना था। Luke Aikins एक प्रोफेशनल स्कायडाइवर हैं जिन्हें स्कायडाइविंग की तकनीक अच्छे से पता हैं। पॉपुलर मैकेनिक्स की मानें तो स्कायडाइविंग करते समय लोगों को हाथ और पैर खुले रखने पड़ते हैं और छाती को जमीन की तरफ रखना पड़ता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े:

    खुशखबरी! इस स्मार्टफोन पर हुई 3000 रुपये की कटौती

    घर बैठे ऐसे अपने नॉर्मल टीवी को बदलें स्मार्ट टीवी में

    मात्र 135 रुपये से शुरु करें बिजनेस, ऐसे चढ़े सफलता की सीढ़ियां