Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की धमाकेदार बिक्री, 1 महीने से कम में बिके 50 लाख स्मार्टफोन्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 17 May 2017 10:00 AM (IST)

    द इनवेस्टर रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के एक अधिकारी ने मंगलवार को दोनों स्मार्टफोन्स की संयुक्त बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया है ...और पढ़ें

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की धमाकेदार बिक्री, 1 महीने से कम में बिके 50 लाख स्मार्टफोन्स
    सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की धमाकेदार बिक्री, 1 महीने से कम में बिके 50 लाख स्मार्टफोन्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपने दो फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस लॉन्च किए हैं। इन फोन्स के ग्लोबल रिलीज के बाद कंपनी ने एक महीने से भी कम में 5 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट्स बेच दिए हैं। द इनवेस्टर रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के एक अधिकारी ने मंगलवार को दोनों स्मार्टफोन्स की संयुक्त बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की बिक्री के सटीक आंकड़ें पेश नहीं किए हैं। लेकिन हो सकता है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर दें।

    1- Samsung Galaxy S8 Plus:
    कीमत: 64,900 रुपये

    इसमें 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक्सनोस प्रोसेसर और क्वालकॉम के 835 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक का बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। साथ ही इसमें 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें 12 एमपी का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    2- Samsung Galaxy S8:
    कीमत: 57,900 रुपये

    इसमें 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक्सनोस प्रोसेसर और क्वालकॉम के 835 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक का बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। साथ ही इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें भी 12 एमपी का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए ऑटोफोकस के साथ 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:

    भारत में 48000 रैनसमवेयर अटैक की घटनाएं आई सामने: क्विक हील टेक्नोलॉजी

    आईफोन 7 पर अमेजन इंडिया दे रहा 20000 रुपये का धमाकेदार ऑफर

    Ransomware अटैक ने ग्लोबल वर्ल्ड का दिखाया डार्क साइड, क्या हैं कारगर उपाय


     

    खबरें और भी