विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साल 2016 में भारतीय बाजार पर रहा चाइनीज स्मार्टफोन्स का दबदबा, बिके 10.91 करोड़ हैंडसेट्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Mon, 20 Feb 2017 04:43 PM (IST)

साल 2016 की चौथी तिमाही में 2.58 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई, जो साल 2015 की चौथी तिमाही के बराबर ही है

साल 2016 में भारतीय बाजार पर रहा चाइनीज स्मार्टफोन्स का दबदबा, बिके 10.91 करोड़ हैंडसेट्स
साल 2016 में भारतीय बाजार पर रहा चाइनीज स्मार्टफोन्स का दबदबा, बिके 10.91 करोड़ हैंडसेट्स

नई दिल्ली। साल 2016 में भारत में 10.91 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई, जो पहले की तुलना में 5.2 फीसदी ज्यादा है। यह जानकारी इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन यानि IDC ने दी है। आपको बता दें कि साल 2016 की चौथी तिमाही में 2.58 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई, जो साल 2015 की चौथी तिमाही के बराबर ही है। लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में, इसमें 20.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

क्या है स्मार्टफोन बिक्री की गिरावट का कारण: इस गिरावट का कारण नवंबर में लागू की गई नोटबंदी है। IDC के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक क्लाइंट डिवाइस ने कहा कि फीचर फोन रखने वाले उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन खरीदने की गति कम हुई है, क्योंकि स्मार्टफोन के दाम फीचर फोन रखने वाले यूजर्स के लिहाज से अभी भी ज्यादा है।

सबसे ज्यादा बिके चीनी हैंडसेट: साल 2016 की चौथी तिमाही में भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन की बिक्री का आंकड़ा 46 फीसदी तक पहुंच गया है। ये आंकड़ा पिछले साल की चौथी तिमाही का दोगुना है। वहीं, भारतीय स्मार्टफोन निर्माताओं की बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इसमें सबसे ज्यादा शेयर सैमसंग का है। कुल बिक्री में सबसे ज्यादा यानि 25.1 फीसदी हिस्सेदारी सैमसंग की है। उसके बाद दूसरे नंबर पर शाओमी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 10.7 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े,

Huawei Honor 8 Smart की कीमत में हुई 4000 रुपये की कटौती, 13 एमपी कैमरा और 3000 एमएएच बैटरी से है लैस

रिलायंस जियो को टाटा ग्रुप देगा कड़ी टक्कर, थाम सकता है आरकॉम एयरसेल एमटीएस का हाथ

नोकिया 3310 के नए अवतार का Concept Video आया सामने, देखें First Look