Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोटो एम और लेनेवो वाइब पी2 होंगे 8 नवंबर को लांच

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 01 Nov 2016 07:00 PM (IST)

    मोटोरोला के नए स्मार्टफोन मोटो एम की स्पेशिफिकेशन लीक हो चुकी है| खबरों की मानें तो यह मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन होगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। मोटोरोला के नए स्मार्टफोन मोटो एम की स्पेशिफिकेशन लीक हो चुकी है| खबरों की मानें तो यह मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें फोन के बैक नहीं बल्कि फ्रंट में फिंगरप्रिंट स्कैनर का इस्तेमाल किया गया है| इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 2.1 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6755 प्रोसेसर का प्रयोग किया गया है| फोन की इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी और रैम 3 जीबी है| फोन में 3000 mAh की बैटरी दी गई है| साथ ही फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है|

    एक वेबपोर्टल से मिली खबर के मुताबिक 8 नवंबर को मोटो एम के साथ ही लेनेवो वाइब पी2 स्मार्टफोन भी लांच होगा| आपको याद दिला दें वाइब पी2 की पहली झलक IFA 2016 में देखने को मिली थी| फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन की बैटरी 5100 mAh की है जो इस फोन की यूएसपी है| फोन का बैक साइड प्लास्टिक का है जिसपर मेटल फिनिश किया गया है| डिजाइन के मामले में यह ‘वाइब’ सीरीज के बाकी फोन्स से अलग नहीं है| वाइब पी1 की तरह पी2 में भी ऑन-द-गो चार्जिंग दी गई है| फोन का इस्तेमाल दूसरे स्मार्टफोन्स को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकेगा|

    फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी सुपर एमोल्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है| फोन 2 गीगाहर्ट्ज के क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर पर चलेगा, फोन 3 जीबी और 4 जीबी के दो वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा| इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है| इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, साथ ही फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर और NFC से भी लैस होगा| यह स्मार्टफोन एंड्रॉएड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा|

    यह भी पढ़े,

    4जी नहीं ये है 5जी मॉडम, एक सेकेंड में होंगी 5 मूवीज डाउनलोड

    जल्दी करें, शाओमी एमआई 20000 एमएएच पोर्टेबल पावर बैंक पर मिल रहा 1300 रुपये का बंपर डिस्काउंट

    स्पेसिफिकेशन्स और बजट के मामले में ये स्मार्टफोन्स हैं एवरग्रीन

    खबरें और भी