Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मात्र 2999 रुपये में मिल रहा 17999 रुपये का 4जी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट दे रहा सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 06 Feb 2017 12:54 PM (IST)

    मोटोरोला ने मोटो एम स्मार्टफोन का ग्रे कलर वेरिएंट पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिया गया है ...और पढ़ें

    मात्र 2999 रुपये में मिल रहा 17999 रुपये का 4जी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट दे रहा सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर
    मात्र 2999 रुपये में मिल रहा 17999 रुपये का 4जी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट दे रहा सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर

    नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में अपने मोटो एम हैंडसेट का नया कलर वेरिएंट पेश किया है। मोटोरोला मोटो एम अब ग्रे कलर में भी उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया ह ै। फ्लिपकार्ट इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन देकर यह फोन खरीदते हैं, तो उन्हें 15,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट मिल सकती है।

    आपको बता दें कि यह फोन पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। उस समय यह फोन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। यह दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। पहला वेरिएंट 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज से लैस है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

    मोटो एम के फीचर्स:

    फोन में 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक हीलियो पी15 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी860 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। इसमें डुअल टोन फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसमें 3050 एमएएच की बैटरी लगी है। इसके साथ ही इसमें टर्बो चार्जिंग फीचर दिया गया है।