Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोटोरोला और वनप्लस दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन पर डिस्काउंट समेत मिल रहा 100 जीबी 4जी डाटा

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 11 Oct 2017 10:51 AM (GMT+05:30)

    स्मार्टफोन्स समेत कई एक्सेसरीज पर कंपनियों ने ऑफर पेश किए हैं, जानें डिटेल्स ...और पढ़ें

    मोटोरोला और वनप्लस दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन पर डिस्काउंट समेत मिल रहा 100 जीबी 4जी डाटा
    मोटोरोला और वनप्लस दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन पर डिस्काउंट समेत मिल रहा 100 जीबी 4जी डाटा

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिवाली के मौके पर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां यूजर्स के लिए कई ऑफर्स लेकर आई हैं। मोटोरोला ने जहां भारत में 4 स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट, जियो डाटा ऑफर और ईएमआई विकल्प की पेशकश की है। वहीं, वनप्लस ने भी दिवाली डैश 2017 ऑफर पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को ईयरफोन और बैक कवर फ्री दिए जाएंगे।

    मोटोरोला दिवाली डिस्काउंट:

    यह ऑफर 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत मोटो ई4 की कीमत को 800 रुपये कम कर दिया गया है। इसे अब 8,199 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले फोन की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, मोटो जी5 को 12,599 रुपये की बजाय 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा मोटो एम की कीमत 4,000 रुपये कम कर दी गई है। इसे अब 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोटो जेड2 प्ले की बात करें तो इसे 29,499 रुपये की बजाय 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    डाटा ऑफर:

    मोटो फोन्स को खरीदने पर यूजर्स को जियो डाटा ऑफर दिया जाएगा। इसके तहत ग्राहकों को 100 जीबी तक अतिरिक्त 4जी डाटा दिया जाएगा। मोटो एम और मोटो जी5 खरीदने पर अगर ग्राहक 309 रुपये या उससे ऊपर का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 5 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा। मोटो दिवाली डील्स सिर्फ मोटो स्टोर्स पर ही उपलब्ध हैं।

    वनप्लस दिवाली डैश 2017:

    इस ऑफर के तहत अगर ग्राहक वनप्लस 5 का 64 जीबी या 1285 जीबी स्टोरेज वैरिएंट खरीदते हैं तो उन्हें वनप्लस बुलेट वी2 ईयरफोन्स और सैंडस्टोन बैक कवर फ्री दिया जाएगा। आपको बता दें कि बुलेट वी2 ईयरफोन्स की कीमत 1,199 रुपये है। वहीं, सैंडस्टोन बैक कवर की कीमत 990 रुपये है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज मोबाइल प्लेटफॉर्म आधिकारिक रुप से हुआ बंद

    वोडाफोन, आइडिया और जियो 5जी नेटवर्क पर कर रहे काम

    6GB रैम वाले ये स्मार्टफोन्स 5000 रु तक के डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं सस्ते में